बैट को पड़ोसी की बीवी बताने वाले कमेंट पर दिनेश कार्तिक ने मांगी माफी, पत्नी और मां से पड़ी थी फटकार

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 05 जुलाई 2021। भारत और कोलकाता नाइट राइडर्स के विकेट कीपर बल्लेबाज और कमेंटेटर दिनेश कार्तिक ने इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेले गए दूसरे वनडे के दौरान किए गए विवादित कमेंट के लिए माफी मांगी है। कमेंट्री के लिए इंग्लैंड में मौजूद कार्तिक ने गुरुवार को क्रिकेट के बल्ले और पड़ोसी के पत्ने की बीच तुलना की थी। केकेआर के पूर्व कप्तान ने कहा,”बल्लेबाज और बैट को ना पसंद करना यह दोनों चीजें हाथ से हाथ मिलाती हुई चलती हैं। ज्यादातर बल्लेबाजों को उनका बल्ला पसंद नहीं होता है। वह दूसरा के बैट ज्यादा पसंद करते हैं। बैट जो है वह पड़ोसी की पत्नी की तरह होता है। वह हमेशा ही बेहतर फील करता है।’

दिनेश कार्तिक को ऑन-एयर टिप्पणी के बाद उन्हें सोशल मीडिया में काफी आलोचना का सामना करना पड़ा। रविवार को कार्तिक ने इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच तीसरे वनडे मैच के दौरान स्काई स्पोर्ट्स पर इसके लिए माफी मांगी। कार्तिक ने कहा, ‘पिछले मैच में जो हुआ उसके लिए मैं माफी मांगना चाहता हूं। यह वास्तव में मेरा इरादा नहीं था। मुझे यह सब गलत लगा। मैं सभी से माफी मांगता हूं। यह निश्चित रूप से सही बात नहीं है।’
उन्होंने आगे कहा मुझे वास्तव में खेद है, ऐसा दोबारा नहीं होना चाहिए। इसके लिए मुझे मेरी पत्नी और मां से काफी फटकार पड़ी। गौरतलब है कि कार्तिक ने पिछले महीने भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में सुनील गावस्कर के साथ कमेंट्री की थी। वो इंग्लिश कमेंट्री टीम का हिस्सा थे। इंग्लैंड श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज की बात करें तो आज का मैच बारिश की वजह से रद्द करना पड़ा। श्रीलंका को इंग्लैंड ने 166 रन पर ऑलआउट कर दिया था। इसके बाद बारिश आई और आगे मैच नहीं हो सका।  इससे पहले खेले गए दोनों वनडे मैच इग्लैंड ने जीते थे। इंग्लैंड ने तीन वनडे मैचों की सीरीज 2-0 से जीत ली है। 

Leave a Reply

Next Post

आज अमेजन का सीईओ पद छोड़ देंगे जेफ बेजोस, वेब सर्विसेज के प्रमुख एंडी जेसी लेंगे बेजोस की जगह

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 05 जुलाई 2021। आज जेफ बेजोस अमेजन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) का पद छोड़ने जा रहे हैं। बेजोस करीब तीन दशक से इस पद पर थे। कंपनी के अन्य हिस्सों पर ध्यान देने के लिए बेजोस अपना पद छोड़ रहे हैं। सीईओ का […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड