छत्तीसगढ़ सरकार जल्द ही 1800 बांग्लादेशी घुसपैठियों को BSF को सौपेंगी, पाक नागरिकों की भी सूची तैयार

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 27 अप्रैल 2025। गृह मंत्री विजय शर्मा ने पाकिस्तानी वीजा धारकों और बांग्लादेशी घुसपैठियों को लेकर कड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सभी पाकिस्तानी नागरिकों को तय समय के भीतर देश छोड़ना होगा, अन्यथा उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। गृह मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि जो पाकिस्तानी नागरिक हिंदू धर्म को मानने वाले हैं उनके मामले में विशेष ध्यान दिया जा रहा है। गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा की हम पाकिस्तानी पीड़ित लोगों की चिंता करते हैं कई लोग सब कुछ छोड़कर यहां आए हैं हम केंद्र से इस मामले में मार्गदर्शन लेंगे। गृह मंत्री विजय शर्मा ने बांग्लादेशी घुसपैठियों पर भी टिप्पणी की।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में 1800 बांग्लादेशी घुसपैठियों की सूची मिली है, जिनकी पूरी जांच की जा रही है। इसके बाद इन अवैध घुसपैठियों को बंगाल पुलिस और BSF के हवाले कर दिया जाएगा। विजय शर्मा ने कहा कि इस मामले की जांच पूरी होने के बाद सभी दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

आगे उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि छत्तीसगढ़ की सीमा पर सुरक्षा और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Next Post

'पहलगाम हमले पर चर्चा के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाया जाए'; खरगे-राहुल का पीएम मोदी का पत्र

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 29 अप्रैल 2025। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले पर चर्चा करने और सामूहिक संकल्प जताने करने के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने का अनुरोध किया है। पिछले सप्ताह […]

You May Like

पायलट मच्छर को UAE का सम्मान, राष्ट्रपति ने गले लगाया....|....अभिषेक शर्मा बने नंबर-1 टी20 बल्लेबाज....|....करवा चौथ 2026: डायबिटीज-हाई बीपी की शिकार महिलाएं व्रत से पहले जान लें ये बातें, वरना बिगड़ सकती है सेहत....|....रेलवे का स्पेशल ट्रेन से इन्कार....|....रायपुर में अर्नब चक्रवात का असर: आसमान में छाए घने काले बादल....|....जल्दी अमीर बनने के चक्कर में अजय ने नकली शराब बनाई....|....भोपाल में दिवाली पर सख्ती: पटाखा दुकानों का पास रहेंगी फायर टीमें....|....करवा चौथ पर 29 अक्तूबर को छुट्टी....|....अल्पसंख्यक संस्थानों को धार्मिक पाठ्यक्रम में छूट....|....विपक्ष के शोर-शराबे के बीच अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयक पारित, इन मुद्दों पर गरमाया सदन