सारा अली खान और जेहन हांडा के बीच डेटिंग के चर्चे तेज, तस्वीरें देख लोग लगा रहे कयास

शेयर करे

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”इस खबर को सुने”]

नई दिल्ली 01 जुलाई 2021। सारा अली खान अपने दोस्तों के लिए फीलिंग्स का इजहार खुलकर करती हैं। उनकी रीसेंट इंस्टा स्टोरी चर्चा में है। इसमें उन्होंने एक शख्स के साथ फोटोज लगाए थे। तस्वीरें देखने के बाद लोग दोनों के अफेयर के कयास लगा रहे हैं। इस शख्स का नाम है जेहन हांडा। जेहन ‘केदारनाथ’ में असिस्टेंट डायरेक्टर रह चुके हैं। सारा ने इसी फिल्म से डेब्यू किया था। उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत लीड रोल में थे।


कार्तिक आर्यन से भी जुड़ चुका नाम

बॉलीवुड में साथ काम करने वालों का नाम जुड़ना आम बात है। सारा अली खान भी इससे अछूती नहीं हैं। कॉफी विद करण में जब सारा ने कार्तिक आर्यन की तारीफ की थी, इसके बाद दोनों की डेटिंग के चर्चे शुरू हो गए थे। उस बीच सारा और कार्तिक साथ में काफी वक्त गुजार रहे थे। हालांकि जल्द ही उनके ब्रेकअप की खबरें भी आ गईं। अब सारा के साथ केदारनाथ के असिस्टेंट डायरेक्टर जेहन हांडा की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। लोग दोनों के लिंकअप के कयास लगा रहे हैं।

जेहन के इंस्टा पर भी हैं तस्वीरें

दरअसल जेहन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर तस्वीरें लगाई थीं। इन फोटोज में वह सारा के साथ दिख रहे थे। यही तस्वीरें सारा ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लगाईं, इसमें ‘लव यू’ लिखा था। इसके बाद ही दोनों की डेटिंग की खबरें आने लगीं। जेहन के इंस्टाग्राम पर भी सारा के साथ तस्वीरें हैं। सारा की पहली फिल्म ‘केदारनाथ’ थी। इस फिल्म में उनके को-स्टार सुशांत सिंह राजपूत से भी उनका नाम जुड़ चुका है। 

Leave a Reply

Next Post

आमिर खान और किरण राव का हुआ तलाक, 15 साल का रिश्ता खत्म होने पर बोले- ‘यह नए सफर की शुरुआत’

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           नई दिल्ली 03 जुलाई 2021। आमिर खान और किरण राव शादी के 15 साल बाद अलग हो गए हैं। एक आधिकारिक बयान जारी कर उन्होंने इसकी जानकारी दी है। आपसी सहमति से उन्होंने अलग होने का फैसला लिया है। अपने बयान में आमिर और किरण ने कहा […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग