पहलवान बनाम बृजभूषण : पश्चिमी यूपी-हरियाणा के सियासी अखाड़ा बनने से भाजपा सतर्क, मुजफ्फरनगर में खाप पंचायत आज

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 01 जून 2023। भारतीय कुश्ती महासंघ के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों का आंदोलन पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा में केंद्रित होने की संभावना से भाजपा सतर्क हो गई है। पहलवानों के समर्थन में बृहस्पतिवार को मुजफ्फरनगर के सौरम में 12 साल बाद सर्वखाप पंचायत बुलाई गई है। इसे लेकर क्षेत्रीय भाजपा नेताओं ने केंद्रीय नेतृत्व को आगाह किया है। सौरम में अंतिम सर्वखाप पंचायत किसान नेता महेंद्र सिंह टिकैत के आग्रह पर साल 2011 में बुलाई गई थी। कृषि कानूनों के खिलाफ हुए बड़े आंदोलन में भी यहां सर्वखाप पंचायत नहीं हुई। यही कारण है, बृहस्पतिवार की पंचायत को खासा महत्व दिया जा रहा है। पश्चिम यूपी के एक नेता ने बताया, उन्होंने और कई दूसरे नेताओं ने पार्टी नेतृत्व को आगाह किया है। सर्वखाप पंचायत के बाद सिंह बनाम पहलवानों के दंगल का केंद्र पश्चिम उत्तर प्रदेश बन सकता है, क्योंकि पहलवानों ने पहली बार हरियाणा को छोड़ कर पश्चिम उत्तर प्रदेश से जुड़े किसान नेता राकेश टिकैत और नरेश टिकैत पर अंतिम फैसला छोड़ दिया है। 

बीच का रास्ता निकालने का आग्रह
भाजपा नेता ने बताया कि नेतृत्व से विवाद में बीच का रास्ता निकालने का आग्रह किया गया है। इससे पहले, जाट आरक्षण और कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन में पार्टी इस बिरादरी की नाराजगी को हरियाणा तक सीमित करने और कृषि कानूनों की वापसी के बाद डैमेज कंट्रोल करने में सफल रही थी। इन दोनों मामलों से इतर सिंह बनाम पहलवानों का मामला दो जातियों की लड़ाई बन रही है।

चढूनी ने मुंडलाना में बुलाई महापंचायत
हरियाणा में भी पहलवानों के आंदोलन में किसान नेता खुलेतौर पर कूद पड़े हैं। भाकियू (चढ़ूनी) के अध्यक्ष गुरनाम चढूनी ने कहा कि हमने चार जून को मुंडलाना में महापंचायत बुलाई है, जहां आंदोलन की रूपरेखा तय करेंगे। वहीं, भाकियू (टिकैत) के प्रदेशाध्यक्ष रतन मान ने कहा कि सौरम में जो फैसला होगा, उसी आधार पर हरियाणा में आंदोलन तेज किया जाएगा। किसान नेताओं का मकसद एक होने के बावजूद  बड़ा आंदोलन खड़ा करने के लिए फिलहाल इनके सुर और ताल नहीं मिल रहे हैं।

दिल्ली पुलिस की सफाई, पूरी संवेदनशीलता से हो रही जांच
दिल्ली पुलिस ने कहा है कि बृजभूषण सिंह के खिलाफ जांच अभी चल रही है, मामले की जांच पूरी संवेदनशीलता के साथ हो रही है। पुलिस को यह सफाई इसलिए देनी पड़ी कि उसके एक आला अफसर ने बुधवार कोदावा किया था कि सिंह के खिलाफ सबूत नहीं मिले हैं। पर, एक घंटे में ही पुलिस दावे से पीछे हट गई। बाद में, पुलिस प्रवक्ता ने बताया, महिला पहलवानों की ओर से दायर मामले अभी विचाराधीन हैं। अदालत में रिपोर्ट दाखिल करने से पहले कुछ भी करना प्रक्रिया के खिलाफ होगा।

पुलिस जांच का इंतजार करें पहलवान, बोले अनुराग ठाकुर
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि पहलवानों को पुलिस की जांच खत्म होने का इंतजार करना चाहिए। पुलिस, सुप्रीम कोर्ट और खेल मंत्रालय पर भरोसा करना चाहिए। जांच तक ऐसा कुछ भी नहीं करना चाहिए जिससे खेल और खिलाड़ियों को नुकसान हो।

समर्थन में सड़क पर ममता
पहलवानों से बदसलूकी के विरोध में प. बंगाल की सीएम ममता बनर्जी बुधवार को कोलकाता में रैली में शामिल हुईं। ममता ने हाथ में तख्ती ले रखी थी, जिस पर न्याय की मांग का नारा लिखा गया था। रैली में पूर्व खिलाड़ी भी शामिल हुए।

दोष साबित हुआ तो फांसी लगा लूंगाः सिंह
बृजभूषण सिंह ने फिर सफाई दी कि अगर उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न का एक भी मामला साबित हो जाता है, तो वह खुद फांसी लगा लेंगे। उन्होंने कहा, गंगा में पदक बहाने से मुझे फांसी नहीं होगी।

Leave a Reply

Next Post

एलन मस्क फिर बने दुनिया के सबसे अमीर इंसान, लग्जरी ब्रांड टाइकून बर्नार्ड अर्नाल्ट को पछाड़ा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर दिल्ली 01 जून 2023। टेस्ला और ट्वीटर जैसी कई कंपनियों के मालिक और दिग्गज उद्योगपति एलन मस्क ने फिर से दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति का खिताब अपने नाम कर लिया है। टेस्ला के सीईओ मस्क ने पेरिस ट्रेडिंग में लक्ज़री टाइकून बर्नार्ड अरनॉल्ट के एलवीएमएच […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान