MMS कांड की जांच के लिए बनी महिलाओं की SIT, अब तक तीन दबोचे; दो दिन बाद शांति

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मोहाली 19 सितंबर 2022। मोहाली की चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में छात्राओं के अश्लील एमएमएस बनाने के मामले में पंजाब सरकार अब ऐक्टिव हो गई है। प्रदेश सरकार ने तीन सदस्यीय एसआईटी के गठन का ऐलान किया है। इस एसआईटी की सभी सदस्य महिलाएं ही होंगी। पंजाब पुलिस के डीजीपी ने इस फैसले की जानकारी देते हुए ट्वीट किया, ‘मुख्यमंत्री भगवंत मान के आदेश पर तीन सदस्यीय एसआईटी का गठन कर दिया गया है। इसमें सभी महिलाएं होंगी। यह एसआईटी आईपीएस अधिकारी गुरप्रीत देव की निगरानी में काम करेगी। अब तक इस केस में एक छात्रा और दो अन्य लोगों को अरेस्ट किया जा चुका है।

यही नहीं पंजाब के डीजीपी ने हिमाचल प्रदेश से एक शख्स की गिरफ्तारी के मामले सहयोग के लिए पड़ोसी राज्य की पुलिस को धन्यवाद दिया। डीजीपी ने कहा कि आरोपियों के पास मिलीं डिवाइसेज को बरामद कर लिया गया है और फॉरेंसिंक जांच के लिए भेजा गया है। एसआईटी इस केस में हुई साजिश के हर पहलू की जांच करेगी। इस मामले में शामिल किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा। हम सभी से शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील करते हैं। किसी भी अफवाह में न पड़ें और मिल-जुलकर शांति एवं सद्भाव से काम करें।   

बता दें कि अब तक चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी केस में तीन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। सबसे पहले उस छात्रा को अरेस्ट किया गया था, जिसने नहाती हुई छात्राओं के वीडियो बनाए थे। इसके अलावा उसके शिमला स्थित दोस्त और एक अन्य युवक को भी अरेस्ट कर लिया गया है। इस बीच यूनिवर्सिटी में 24 सितंबर तक के लिए पढ़ाई बंद करने का फैसला लिया गया है। यही नहीं विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्टूडेंट्स की सभी मांगों को स्वीकार कर लिया है। इसके बाद से ही छात्रों ने अपने आंदोलन को वापस ले लिया है और फिलहाल यूनिवर्सिटी परिसर में तनावपूर्ण शांति देखने को मिल रही है।

Leave a Reply

Next Post

1 अक्टूबर से बदल जाएंगे क्रिकेट के ये नियम, आईसीसी ने किया ऐलान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 20 सितंबर 2022। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने मंगलवार को मुख्य कार्यकारी समिति (सीईसी) की बैठक के बाद कई नियमों में बदलाव किया है। इन नियमों की सिफारिश सौरव गांगुली की अगुवाई वाली पुरुष क्रिकेट समिति ने की थी। पुरुष और महिला क्रिकेट में […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप