झारखंड में झामुमो विधायक रामदास सोरेन ने हेमंत सरकार में मंत्री पद की शपथ ली; चंपई की जगह ली

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रांची 30 अगस्त 2024। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के विधायक रामदास सोरेन ने शुक्रवार को मंत्री पद की शपथ ग्रहण की। घाटशिला के विधायक ने हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाले राज्य मंत्रिमंडल में पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की जगह ली है। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने राजभवन में रामदास सोरेन को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, झामुमो नीत गठबंधन के वरिष्ठ नेता और कई सरकारी अधिकारी मौजूद थे। चंपई सोरेन ने बुधवार को मंत्री और विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद रामदास सोरेन को राज्य मंत्रिमंडल में शामिल किया गया। चंपई आज दोपहर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होंगे। चंपई ने दावा किया था कि राज्य सरकार की वर्तमान कार्यशैली और नीतियों की वजह से उन्हों पार्टी छोड़ने का फैसला लिया है।

ऐसे पड़ी फूट
बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता हेमंत सोरेन (48) को जनवरी में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के कुछ ही देर बाद गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद दो फरवरी को चंपई झारखंड के मुख्यमंत्री बने थे। इसके बाद हेमंत सोरेन के जमानत पर रिहा होने के बाद चंपई ने तीन जुलाई को मुख्यमंत्री पद छोड़ दिया था और चार जुलाई को सोरेन ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

28 अगस्त को इस्तीफा दिया था
वहीं, चंपई ने 28 अगस्त को राज्य विधानसभा के सदस्य और झारखंड के मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। पार्टी प्रमुख शिबू सोरेन को लिखे पत्र में वरिष्ठ आदिवासी नेता ने कहा था कि झामुमो की वर्तमान कार्यशैली से व्यथित होकर उन्हें पद छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा।

Leave a Reply

Next Post

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की प्रेस कॉन्फ्रेंस, भाजपा पर जमकर साधा निशाना

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 30 अगस्त 2024। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत 4 पूर्व मंत्रियों ने राजीव भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान भूपेश बघेल ने कहा कि भिलाई DPS में 4 साल की बच्ची से दुराचार हुआ है, लेकिन SP ने कह दिया कि जांच […]

You May Like

आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता....|....हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर बहा....|....सार्वजनिक धन के प्रभावी एवं उत्तरदायी उपयोग के लिए प्रावधानों एवं नैतिक मानकों का पूर्णतः पालन जरुरी- जैन....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का शिक्षक भर्ती में बड़ा फैसला