एक को बचाने नदी में कूदे दो दोस्त, तेज बहाव में तीनों बह गए

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

 जांजगीर चाम्पा, 13 सितंबर 2026। जांजगीर-चांपा जिले के  बलौदा थाना क्षेत्र के देवरी गांव में हसदेव नदी में हुए हादसे में लापता चौकसे कॉलेज के तीनों छात्रों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मृतकों की पहचान मुरारी साहू, पवन पाल और सचिन सिंह के रूप में हुई है। तीनों बिलासपुर के चौकसे कॉलेज के छात्र बताए जा रहे हैं। बताया गया कि 11 सितंबर को कॉलेज के 8 छात्र-छात्राएं वाहन बुक कर पिकनिक मनाने देवरी गांव पहुंचे थे। इसी दौरान नदी में यह हादसा हो गया।

पवन नदी में बहा तो बचाने कूदे मुरारी और सचिन
जानकारी के अनुसार, 11 सितंबर की दोपहर करीब 1 बजे सभी छात्र-छात्राएं देवरी पहुंचे थे। पिकनिक के दौरान पवन पाल का पैर अचानक नदी में फिसल गया और वह तेज बहाव में बहने लगा। पवन को बचाने के लिए मुरारी साहू और सचिन सिंह भी नदी में कूद गए। हालांकि तेज बहाव के कारण तीनों संभल नहीं सके और नदी में बह गए।

पुलिस और एसडीआरएफ ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन
घटना की सूचना मिलते ही बलौदा पुलिस और नगर सैनिक गोताखोर मौके पर पहुंचे। इसके बाद लापता छात्रों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। बाद में बिलासपुर SDRF की टीम ने भी अभियान में मोर्चा संभाल लिया। कई घंटे की तलाश के बाद शनिवार को घटनास्थल से करीब 4 किलोमीटर दूर पवन पाल का शव बरामद किया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया।

रविवार सुबह मिले मुरारी और सचिन के शव
पवन के बाद मुरारी और सचिन की तलाश लगातार जारी रही। रविवार सुबह बिलासपुर एसडीआरएफ की टीम ने करीब 6:15 बजे मुरारी साहू और 7 बजे सचिन सिंह का शव बरामद कर लिया। बताया गया कि दोनों के शव नदी में पत्थरों के नीचे बने खोखरानुमा हिस्से में फंसे हुए थे। एसडीआरएफ टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों शवों को बाहर निकाला।

तीनों परिवारों में पसरा मातम
तीनों छात्रों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। हसदेव नदी में हुए इस हादसे के बाद तीनों छात्रों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है। पिकनिक की खुशी कुछ ही देर में परिवारों के लिए जिंदगी भर का दर्द बन गई।

Leave a Reply

You May Like

एक को बचाने नदी में कूदे दो दोस्त, तेज बहाव में तीनों बह गए....|....पारिवारिक विवाद में भतीजे ने फरसी से चाचा का गला रेता....|....21 महीने से पुलिस को चकमा दे रहा था चाचा का हत्यारा....|....बाइक सवार चार युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दो की मौत; दो घायल....|....शिक्षक भर्ती पदवृद्धि आंदोलन फिर तेज....|....गाजियाबाद में आमने-सामने भाजपा के गुट....|....यूएस ओपन 2026: रिबाकिना ने जीता खिताब....|....ट्रंप के बचपन का घर 20 लाख डॉलर में बिका....|....भाजपा बताये उनकी सरकार ने तारा कोल ब्लॉक नीलामी के लिए केंद्र को अनुशंसा क्यों किया? - दीपक बैज....|....तनाव के दौर में अनूप जलोटा का भक्ति मंत्र