अब आएंगे “अच्छे दिन”: डोनाल्ड ट्रंप बोले- भारत पर लगाया जाए 100% टैरिफ!

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

नई दिल्ली  10 सितंबर 2025।  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर रूस के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने यूरोपीय संघ (EU) से कहा है कि अगर रूस पर दबाव डालना है तो भारत पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाया जाए। ट्रंप का यह बयान इसलिए चर्चा में है क्योंकि हाल ही में उन्होंने भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर सकारात्मक बातें कही थीं।

ट्रंप ने बुधवार (10 सितंबर) को कहा कि जल्द ही भारत-अमेरिका के बीच व्यापार को लेकर बातचीत होगी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर पोस्ट करते हुए लिखा कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक रुकावटों को दूर करने के लिए चर्चा जारी है। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले हफ्तों में पीएम मोदी से बातचीत कर दोनों देशों के लिए समाधान ढूंढना आसान होगा।

ट्रंप की EU को दी गई सलाह

रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने यूरोपीय संघ से कहा, ‘जब तक भारत और चीन रूस से तेल खरीदना बंद नहीं करते, तब तक टैरिफ जारी रखे जाएं।’ उन्होंने भारत पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने की भी सलाह दी। हालांकि, उनके एक अधिकारी ने साफ किया कि अमेरिका तभी ऐसा कदम उठाएगा जब यूरोपीय देश भी साथ देंगे।

पीएम मोदी की ट्रंप की पोस्ट पर प्रतिक्रिया

ट्रंप की पोस्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने अमेरिका को भारत का साझेदार बताया। साथ ही, कहा कि भारत-अमेरिका के बीच चल रही बातचीत दोनों देशों की साझेदारी की नई संभावनाओं के द्वार खोलेगी।

भारत-अमेरिका टैरिफ विवाद

भारत और अमेरिका के बीच पिछले कुछ समय से टैरिफ को लेकर तनाव चल रहा है। ट्रंप ने भारत पर पहले 25% टैरिफ लगाया था और बाद में इसे बढ़ाकर 50% कर दिया। अमेरिका को भारत के रूस से तेल खरीदने पर आपत्ति है और ट्रंप कई बार इस मुद्दे को उठा चुके हैं।

Leave a Reply

Next Post

मोसम: बारिश को लेकर आई नई Update, इन शहरों के लिए जारी हुआ Alert

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           नई दिल्ली 10 सितंबर 2025 । मौसम को लेकर नई चेतावनी जारी हुई है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पूर्वी राज्यों में 10 और 11 सितंबर तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और कुछ जिलों में भारी बारिश के आसार है। मौसम विभाग […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण