दो ईनामी नक्सली कमांडर गिरफ्तार, किए अहम खुलासे; नक्सल ऑपरेशन में पुलिस करेंगे मदद

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कांकेर 05 फरवरी 2024। कांकेर जिले के पुलिस ने पांच-पांच लाख के दो ईनामी नक्सली कमांडर विनोद अवलम और डिप्टी कमांडर आसू कोरसा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार नक्सलियों के पास से 12 बोर की बंदूक, पिस्टल समेत राउंड भी बरामद किया है। गिरफ्तार किए गए नक्सली कमांडर सैनिक और आर्मी जवान की हत्या में शामिल रहे हैं। एसपी दिव्यांग पटेल ने बताया कि नक्सल कमांडर विनोद अवलम और डिप्टी कमांडर आसू कोरसा के मुजालगोंदी गांव में मौजूद होने की सूचना पुलिस की मिली थी। इसके बाद डीआरजी और बीएसएफ की संयुक्त पार्टी गस्त पर रवाना की गई थी। जवानों ने इलाके की घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार नक्सलियों ने कई अहम खुलासे किए हैं, जो कि नक्सल ऑपरेशन में पुलिस के लिए काफी अहम हो सकते हैं।

गिरफ्तार नक्सली गुमझीर गांव के मुर्गा बाजार में नगर सैनिक की हत्या और उसेली में छुट्टी में आए आर्मी जवान की हत्या में शामिल रहे हैं। दोनों ही करीब 13 साल से नक्सल संगठन में जुड़े हुए थे और कई अहम जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं।

Leave a Reply

Next Post

अब नेताओं को चुनाव प्रचार में बच्चों का इस्तेमाल करना पड़ेगा भारी, निर्वाचन आयोग ने जारी किए आदेश

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 05 फरवरी 2024। लोकसभा चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग ने सोमवार को राजनीतिक दलों से कहा कि वे पोस्टर एवं पर्चों सहित प्रचार की किसी भी सामग्री में बच्चों का इस्तेमाल ‘‘किसी भी रूप में” न करें। राजनीतिक दलों को भेजे परामर्श में निर्वाचन आयोग […]

You May Like

डबल इंजन सरकार में छत्तीसगढ़ का युवा बेरोजगार- दीपक बैज....|....420 बच्चों के सपनों को मिलेगी उड़ान, बीएसई सोशल स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट हुआ लाइट ऑफ लाइफ ट्रस्ट....|....चार हफ्तों बाद भी कायम है आर. माधवन की ‘GDN’ का जादू....|....प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव