कांकेर में निर्माणाधीन राइस मिल की दीवार गिरने से एक की मौत, 13 घायल

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

कांकेर 23 जून 2023। कांकेर में शुक्रवार को निर्माणाधीन राइस मिल की दीवार गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि 13 लोग घायल हुए हैं। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह सभी मजदूर निर्माण कार्य में लगे हुए थे। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा हुआ है। घायलों को भानुप्रताापुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा भानुप्रतापपुर के ग्राम चबेला में हुआ है। 

थाना प्रभारी तेज वर्मा ने बताया कि ग्राम चबेला में राइस मिल का निर्माण किया जा रहा था। मजदूर सुबह काम पर लगे थे तभी 11 बजे अचानक निर्माणधीन दोनों तरफ की दीवार भरभरा कर गिर गई। घायलों की संख्या और बढ़ सकती है। मौके पर पुलिस मौजूद है. घायलों को भानुप्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Next Post

लग्जरी कार छोड़, हेमा मालिनी ने ई-बस में किया सफर; बोलीं- कम बजट में सुगम यात्रा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मथुरा 23 जून 2023। सांसद हेमा मालिनी ने उत्तर प्रदेश नगर विकास विभाग द्वारा मुहैया कराई गई ई-बस का सफर कर दैनिक यात्रियों और श्रद्धालुओं से फीडबैक लिया। करीब पांच किलो मीटर की यात्रा में नगर विकास के विशेष सचिव राजेंद्र पेंसिया भी साथ रहे। ओमैक्स […]

You May Like

दिल्ली में लक्ष्मी योजना का पोर्टल लॉन्च, 500 महिलाओं ने भरा फॉर्म....|....नकली पुलिस बनकर वाहन चेकिंग कर रहे दो युवक गिरफ्तार....|....गर्भवती महिला के लिए देवदूत बनकर आए सीआरपीएफ जवान....|....कोरबा का कुख्यात बदमाश 'आशु चुटैल उर्फ घोड़ा' गिरफ्तार....|....बढ़ते बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, सब-स्टेशन का किया घेराव....|....बिलासपुर को मिलेगी 827 करोड़ की 4-लेन रिंग रोड....|....कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की मौत....|....तेंदुआ सुरक्षित पिंजरे में कैद, वन विभाग की सतर्कता से टला बड़ा खतरा....|....इंकस्पेल एलीवेट 2026 में जुटेंगे मार्केटिंग और वीडियो जगत के दिग्गज....|....कोयले की ख़ान से भी बेदाग निकले पूर्व प्रधानमंत्री -कांग्रेस