शपथ ग्रहण के बाद केंद्र पर हमलावर हुए हेमंत सोरेन, कोयले की बकाया राशि को लेकर कही बात

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 29 नवंबर 2024। हेमंत सोरेन ने झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के तौर पर गुरुवार को शपथ ग्रहण किया। शपथ ग्रहण के तुरंत बाद ही सीएम सोरेन केंद्र सरकार पर हमालवर होते हुए दिखे। जहां उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार कोयला की बकाया राशि वसूलने के लिए केंद्र सरकार के खिलाफ कानूनी कदम उठाएगी। बता दें कि गुरुवार को हेमंत सोरेन ने चौथी बार झारखंड की गद्दी संभाली। 

पहली कैबिनेट बैठक का मंथन

अपनी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक के फैसलों की जानकारी देते हुए सोरेन ने मीडिया से कहा कि केंद्र पर राज्य का 1.36 लाख करोड़ रुपये का बकाया है, जिसे वसूलने के लिए कानूनी कार्रवाई की जाएगी सोरेन ने यह भी कहा कि कोल इंडिया जैसी केंद्रीय कंपनियों से यह बकाया राज्य का अधिकार है और इसके न मिलने से झारखंड का विकास रुक रहा है।

सोरेन ने पहले भी उठाई है मांग

सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 2 नवंबर को झारखंड के बकाए की मांग की थी। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया था कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से वह फिर से अनुरोध करते हैं कि झारखंड का 1.36 लाख करोड़ रुपये का बकाया चुकाया जाए, क्योंकि यह राज्य के लिए बेहद जरूरी है। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने इस बात की पुष्टि की है कि राज्य को खनन और रॉयल्टी बकाया वसूलने का अधिकार है। सोरेन ने बताया कि बकाया न मिलने से झारखंड के विकास और सामाजिक-आर्थिक परियोजनाओं पर बुरा असर पड़ रहा है।

Leave a Reply

Next Post

'चोरों की मां सबसे ज्यादा शोर मचाती है', स्वास्थ्य साथी योजना में बढ़े खर्चे पर बोलीं ममता बनर्जी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोलकाता 29 नवंबर 2024। पश्चिम बंगाल के आरजी कर अस्पताल में 31 वर्षीय महिला डॉक्टर के साथ हुई बर्बरता के बाद ‘स्वास्थ्य साथी’ योजना का सर्वेक्षण सामने आया है। जिसमें दावा किया गया है कि इस योजना के तहत प्रदर्शन के दौरान खर्च बड़ा है। जिसको […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण