भानुप्रतापपुर उपचुनाव: भाजपा उम्मीदवार ब्रह्मानंद हिरासत में, झारखंड हाईकोर्ट ने लगाई है गिरफ्तारी पर रोक

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 05 दिसंबर 2022। छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार ब्रह्मानंद नेताम को झारखंड पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उन्हें कांकेर सिटी कोतवाली लेकर जा रहे हैं। ब्रम्हानंद नेताम को किलेपाल पोलिंग बूथ गए हुए थे। वहीं से झारखंड पुलिस  ने उन्हें हिरासत में लिया है। हालांकि, ब्रह्मानंद नेताम ने उन्हें कोर्ट के आदेश की जानकारी दी है। इसके बाद पुलिस ने उनसे कोर्ट का आदेश मांगा है।  दरअसल, कुछ देर पहले ही भाजपा की ओर से मीडिया को झारखंड हाईकोर्ट के आदेश की जानकारी दी गई थी। इसमें बताय गया था कि कोर्ट ने राहत देते हुए नेताम की गिरफ्तारी पर अगली सुनवाई तक रोक लगा दी है। कोर्ट ने यह भी कहा है कि उनके खिलाफ किसी भी तरह की पीड़ादायी कार्रवाई नहीं की जाए। भानुप्रतापपुर उपचुनाव के लिए सोमवार को मतदान हुआ है। 

झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस संजय द्विवेदी की अदालत में इस मामले की सुनवाई हुई। ब्रह्मानंद नेताम की ओर से हाईकोर्ट के अधिवक्ता इंद्रजीत सिन्हा और कुमार हर्ष ने पक्ष रखते हुए दलील दी कि इस केस में उनके मुवक्किल की कोई संलिप्तता नहीं है। एफआईआर में उनका नाम भी नहीं है। फिर भी पुलिस उन्हें परेशान कर रही है।

नाबालिग से दुष्कर्म का है आरोप
भाजपा उम्मीदवार और पूर्व विधायक ब्रम्हानंद नेताम पर गंभीर आरोप हैं। वह जमशेदपुर की 15 साल की बच्ची से दुष्कर्म और उसे देह व्यापार में धकेले जाने के केस के अभियुक्तों में से एक हैं। यह मामला साल 2019 का है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के इस मुद्दे को उठाने के बाद झारखंड पुलिस भी नेताम को गिरफ्तार करने के लिए कांकेर पहुंची है। इस दौरान जगह-जगह छापामारी की कार्रवाई भी की गई। 

Leave a Reply

Next Post

अस्पताल में बिजली गुल, 4 बच्चों की मौत: अंबिकापुर में SNCU वार्ड में भर्ती थे; परिजन बोले-हॉस्पिटल की लापरवाही से गई जान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर अम्बिकापुर 05 दिसंबर 2022। छत्तीसगढ़ के सरगुजा मेडिकल कॉलेज के एसएनसीआईयू की रविवार देर रात दो घंटे तक बिजली बंद रही। इसके चलते वहां भर्ती चार बच्चों की मौत हो गई है। मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। इस पूरे मामले में अस्पताल […]

You May Like

आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता....|....हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर बहा....|....सार्वजनिक धन के प्रभावी एवं उत्तरदायी उपयोग के लिए प्रावधानों एवं नैतिक मानकों का पूर्णतः पालन जरुरी- जैन....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का शिक्षक भर्ती में बड़ा फैसला