भारत में सारी संस्थाएं आरएसएस से प्रभावित, ‘INDIA’ लोकतांत्रिक परंपराओं को फिर से स्थापित करेगा: राहुल गांधी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 22 सितम्बर 2023। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर भारत में लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद सब कुछ बदल गया है। उन्होंने दावा किया कि भारत अब कमजोर होता लोकतंत्र है। नार्वे के ओस्लो विश्वविद्यालय में छात्रों के साथ हालिया संवाद के दौरान यह दावा भी किया कि भारत में सारी संस्थाएं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से प्रभावित हैं। सीबीआई, ईडी और आयकर जैसी एजेंसियों को हथियार बनाया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि विपक्षी दलों का गठबंधन ‘INDIA’ आगे ऐसा होने नहीं देगा।

राहुल ने कब कही यह बात
राहुल गांधी ने हाल ही में यूरोप का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने ओस्लो विश्वविद्यालय में छात्रों के साथ संवाद भी किया था। वे कई अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल हुए थे। ओस्लो विश्वविद्यालय का उनका वीडियो कांग्रेस ने गुरुवार को जारी किया।

राहुल क्या कहा?

  • कांग्रेस नेता ने कहा कि भारत के बारे में बात करते समय समय पहली बात यह समझनी होगी कि 2014 तक भारत में लोकतंत्र एक-दूसरे के खिलाफ लड़ने वाले राजनीतिक दलों के समूह से संबंधित था। तटस्थ संस्थाएं, स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव, हर किसी के लिए मीडिया तक पहुंच और हर किसी के लिए वित्तीय संसाधनों तक पहुंच थी।
  • उन्होंने दावा किया कि 2014 में सब कुछ पूरी तरह बदल गया। हम अब किसी राजनीतिक दल के खिलाफ नहीं लड़ते। पूरा खेल बदल गया है। संस्थाएं आरएसएस से प्रभावित हैं। सीबीआई, ईडी और आयकर जैसी एजेंसियों को हथियार बनाया गया है। वे उन लोगों को निशाना बनाते हैं, जो भाजपा की विचारधारा का विरोध करते हैं। इसलिए अब हम किसी सामान्य राजनीतिक प्रतिस्पर्धा में शामिल नहीं हैं।
  • राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भारत सबसे बड़ा लोकतंत्र है और यह सच है। हालांकि, मेरे लिए वह एक कमजोर होता लोकतंत्र है। अब आपको अपनी आवाज व्यक्त करने की अनुमति नहीं है। आपको यह कहने की अनुमति नहीं है कि आप कैसा महसूस करते हैं। अब वहां बड़ी संख्या में लोगों को अवसर नहीं दिए जाते।


विपक्षी गठबंधन को लेकर कही यह बात
राहुल गांधी ने कहा कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के सत्ता में आने पर भारत की लोकतांत्रिक परंपरा को पुनः स्थापित किया जाएगा। हमारा गठबंधन विनिर्माण पर जोर देगा। हमारा गठजोड़ दलितों, आदिवासियों, अल्पंख्यकों और कमजोर तबकों को विकास की धारा के साथ जोड़ा जाएगा। 

विचारधारा की लड़ाई जारी रखूंगा: राहुल
राहुल ने कहा कि मैं अपने देश में एक विशेष विचारधारा का बचाव करता हूं, जो महात्मा गांधी, गौतम बुद्ध और गुरु नानक की विचारधारा है। मैं इसके लिए लड़ता हूं। मैं नेता बनूं या न बनूं, यह बाद की बात है, लेकिन विचारधारा की लड़ाई जारी रखूंगा।

Leave a Reply

Next Post

तनाव के बीच टीवी चैनलों के लिए परामर्श जारी, सरकार ने कहा- आतंकियों और अपराधियों को मंच न दें

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 22 सितम्बर 2023। कनाडा से तनाव के बीच सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने टीवी चैनलों के लिए सख्त परामर्श जारी किया है। मंत्रालय ने चैनलों को देश के दुश्मनों को अपने कार्यक्रमों में न बुलाने की सलाह दी है। साथ ही कहा कि जिनके […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप