कमलनाथ ने कहा- महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों के दस प्रतिशत मामले ही सामने आते है

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

इंदौर 30 जुलाई 2023। पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने इंदौर में कहा कि महिलाओं के साथ हो रहे सिर्फ दस प्रतिशत अपराध ही सामने आते है। ज्यादातर केस तो पंजीबद्ध नहीं होते। मध्य प्रदेश महिला अपराधों के मामले में नंबर वन है। सिर्फ नारे लगाकर महिलाएं लाड़ली या बहना नहीं हो पाएगी। महिलाओं को चप्पल, छाते बांटे जा रहे है। क्या मध्य प्रदेश का मतदाता बिकाऊ है। कई सरकारी योजनाएं कागजों पर अच्छी लगती है, लेकिन जमीन पर फेल हो जाती है। भाजपा सरकार को चुनाव के समय ही सारी योजनाएं याद आ रही है।

शहर महिला कांग्रेस द्वारा आयोजित संवाद में ‘महिलाओं के प्रति नजरिए में बदलाव की अहमियत पर’ कमल नाथ ने कहा कि हमारे देश की संस्कृति जोड़ने की है, जो अब खतरे में है। देश के अलग-अलग राज्यों में भाषा, धर्म, जाति के नाम पर बांटा जा रहा है। मणिपुर में पहले से इस जाति के आधार पर हिंसा हो रही है। इससे देश की छवि धूमिल हुई है। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा कि महिलाअेां पर हो रहे अपराधों को रोकने के लिए प्रशासन और पुलिस को संवेदनशील होना पड़ेगा। न्यायपालिका को सख्त एक्शन लेना चाहिए। निर्भया कांड के बाद पास्को कानून लाया, लेकिन कुछ पार्टी के लोगों ने उसे बदलने का प्रयाास शुरू कर दिया है। यह दर्शाता है कि महिलाओं के प्रति उनकी क्या मानसिकता है।

संवाद के दौरान कांग्रेस नेता कन्हैया कुुमार ने कहा कि प्रतिभा पाटील देश की पहली राष्ट्रपति बनी, अमेरिका में कभी महिला राष्ट्रपति नहीं बनी। हमारे देश में अभी महिला राष्ट्रपति है लेकिन उनके होने के बावजूद मणिपुर में महिलाअेां के साथ घटना हो गई। इस मामले राष्ट्रपति को संज्ञान लेना चाहिए था। संवाद में महिलाओं के सवालों के जवाब भी नेताओं ने दिए।

Leave a Reply

Next Post

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस विधायक का प्रदर्शन: सिलेंडर पर आम आदमी की अर्थी सजाकर किया विरोध, लोगों से की महंगाई पर बात

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 30 जुलाई 2023। देश में लगातार बढ़ रही महंगाई के विरोध में कांग्रेस विधायक विकास उपाध्याय ने आम आदमी की अर्थी सजाकर प्रदर्शन किया। पीएम मोदी की मन की बात का विरोध करते हुए उपाध्याय ने महंगाई पर बात की। राजधानी के खमतराई इलाके के […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में 108 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, नकदी और सोना जब्त....|....दोस्तों के साथ मामूली झगड़ा, फिर तीन दिन बाद प्लास्टिक बैग में मिला नाबालिग का शव…पुलिसवालों पर टूट पड़ी भीड़, फूंकी गाड़ियां....|....रामनवमी में DJ बैन पर झारखंड विधानसभा में बवाल, विधानसभा में भिड़े सत्ता और विपक्ष के विधायक....|....कबीरधाम में पशु तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, चार आरोपी गिरफ्तार, सात मवेशी और दो पिकअप जब्त....|....संसद में उठा फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग का मुद्दा: खरगे के तीखे सवाल, नड्डा बोले- विपक्ष के ऐसे बयान निंदनीय....|....होर्मुज से गुजरेंगे भारतीय टैंकर: विदेश मंत्री जयशंकर और अराघची की बातचीत के बाद निकला रास्ता, मिली बड़ी राहत....|....सम्राट चौधरी के आवास पर पहली बार इतनी बड़ी बैठक; कुशवाहा और चौधरी आवास भी आ गया चर्चा में....|....शंकराचार्य बनाएंगे चतुरंगिणी सेना, शस्त्र उठाने से परहेज नहीं; गोरखपुर से शुरू होगी गविष्ठि यात्रा....|....'पड़ोसी देशों की रक्षा करेगा भारत', रक्षा राज्य मंत्री ने कहा-आतंकवाद बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे....|....महाराष्ट्र विधानसभा में बम की धमकी, बजट सत्र के बीच हड़कंप; पुलिस ने जांच शुरू की