मस्तुरी में कार की टक्कर से बाइक जल कर खाक, उछल कर गिरे रायपुर के युवक की मौके पर ही मौत

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 01 दिस्मबर 2021 । बिलासपुर में चलती बाइक व चार पहिया वाहन में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में रायपुर के युवक की मौके पर ही मौत हो गई और उसकी बाइक में आग लग गई। देखते ही देखते बाइक जलकर खाक हो गई। घटना के बाद आरोपी चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। घटना मस्तूरी क्षेत्र की है।

पुलिस के अनुसार रायपुर जिले के धरसीवां में रहने वाला रिंकू विश्वकर्मा मंगलवार की सुबह अपने रिश्तेदारी में जांजगीर-चांपा जिले के अमोरा गया था। वहां से शाम को वापस धरसीवां जाने के लिए निकला था। अभी बाइक सवार रिंकू मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम पेंड्री के पास पहुंचा था। तभी किसी चार पहिया वाहन ने उसकी बाइक को ठोकर मार दी। हादसे में बाइक सवार रिंकू गिर गया और उसके सिर में गंभीर चोंटे आई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में उसकी बाइक में आग लग गई। देखते ही देखते उसकी बाइक धू-धूकर जल कर खाक हो गई। आसपास के लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अस्पताल भेज दिया। फिर रिंकू के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर आरोपी चालक व वाहन की जानकारी जुटा रही है।

टक्कर से आग लगने की आशंका

पुलिस के अनुसार जिस समय हादसा हुआ उस समय रिंकू की बाइक की रफ्तार भी काफी तेज थी। सामने से चार पहिया वाहन की टक्कर के बाद उसकी बाइक गिर गई और घिसटने के कारण चिंगारी उठने के बाद पेट्रोल लीक होने से आग लगी होगी। बहरहाल, पुलिस इस हादसे की जांच कर रही है।

जलती बाइक के पास पड़ी रही लाश

इस घटना के बाद वहां आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। लोग जलती बाइक का वीडियो बनाते रहे। इस दौरान बाइक के पास ही खून से लथपथ रिंकू की लाश पड़ी थी। तब उसकी हालत देखने के बजाए लोग पुलिस के आने का इंतजार करते रहे।

Leave a Reply

Next Post

हमारी सांस्कृतिक विरासत को देश-दुनिया में सामने लाने की जरूरत : भूपेश बघेल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर 01 दिस्मबर 2021 । मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ संस्कृति परिषद के प्रथम परिचयात्मक बैठक में नवनियुक्त सदस्यों का स्वागत किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत बहुत समृद्ध है। […]

You May Like

अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के लक्षण होते हैं एक जैसे....|....मरवाही वन मंडल में पहुंचा हाथियों का समूह....|....प्रसूता के पहुंचने पर अस्पताल से गायब थी स्टाफ नर्स, 48 घंटे में निलंबित....|....प्रदेश में तीन साल में खत्म होगा नशे का नेटवर्क....|....इंदौर–राघौगढ़ फोरलेन जल्द होगा शुरू....|....मां शारदा का आशीर्वाद लेकर सनातन संवाद में शामिल होंगे बाबा बागेश्वर....|....39वें राष्ट्रीय खेल, पदकों का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार खिलाड़ी....|....कालिंदी कुंज में यमुना नदी की सतह पर छाया जहरीला झाग....|....निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच दांव पर सपा और भाजपा की साख....|....पावर स्टार लेकर आए धमाकेदार भोजपुरी सॉन्ग 'कोरा में'