उर्फी जावेद को ट्रोल्स को करारा जवाब, शेयर कर दिया ये सुपर बोल्ड वीडियो

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 05 मार्च 2022। बिग बॉस ओटीटी फेम एक्ट्रेस उर्फी जावेद इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं और आए दिन  सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें या वीडियो शेयर करती रहती हैं। उर्फी जावेद का अतरंगी ड्रेसिंग सेंस कई बार उन्हें ट्रोल करवा देता है। उर्फी जावेद ने इस बार एक पोस्ट में उन लोगों को जवाब दिया है जो उन्हें उनके अतरंगी ड्रेसिंग सेंस के लिए ट्रोल करते रहते हैं। उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह ब्लू कलर की रिवीलिंग ड्रेस में नजर आ रही हैं।

उर्फी जावेद का ट्रोल्स को जवाब
उर्फी जावेद का ये वीडियो काफी बोल्ड है और इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘बेबी ये तुम्हारी दुनिया है। तुम्हें बाकी सबकी तरह होने की जरूरत नहीं है। तुम जो हो, बस वही रहो, वो तुम्हें नहीं समझ पाएंगे लेकिन फिर भी तुम्हें बस वही करना है जो तुम करना चाहती हो। दुनिया अपने आप एडजस्ट कर लेगी।’ उर्फी जावेद ने लिखा, ‘ये मेरे द्वारा खुद के लिए लिखा गया एक नोट है, और उन सबके लिए भी जो किसी न किसी चीज से गुजर रहे हैं।

फिर भी हुईं ट्रोलिंग की शिकार
उर्फी जावेद का ये कैप्शन उन लोगों को जवाब माना जा रहा है जो ड्रेसिंग सेंस के चलते एक्ट्रेस को ट्रोल करते रहते हैं। उर्फी जावेद खुले बालों में बला की खूबसूरत लग रही है। हालांकि बावजूद इस सबके उर्फी जावेद को ट्रोल करते हुए एक यूजर ने लिखा- ये करना क्या चाहती है? वहीं एक अन्य यूजर ने उनके कपड़ों के इतना खुला होने की वजह पूछी है।

बिग बॉस OTT से हुई थीं पॉपुलर
उर्फी जावेद का ये वीडियो कुछ ही मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। बता दें उर्फी जावेद रियलिटी टीवी शो बिग बॉस ओटीटी का हिस्सा रह चुकी हैं। शो में उर्फी जावेद हालांकि बहुत देर तक नहीं टिक पाईं और पहले ही एलिमिनेशन में उन्हें बाहर कर दिया गया था। इसके बाद उर्फी का सरनेम जावेद होने के चलते उन्होंने जावेद अख्तर संग रिश्ता होने के लिए भी सुर्खियां बटोरी हैं।

Leave a Reply

Next Post

रविंद्र जडेजा ने मोहाली टेस्ट मैच में ठोका दमदार शतक, विराट कोहली के 100वें टेस्ट मैच में दिखाया जलवा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 05 मार्च 2022। भारतीय टीम के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने मोहाली के मैदान पर विराट कोहली के 100वें टेस्ट मैच में दमदार खेल दिखाया। उन्होंने अपने टेस्ट करियर का दूसरा शतक ठोका। साथ ही साथ उन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर की सबसे बड़ी पारी खेली। अभी […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान