‘पारदर्शी चुनाव के लिए राज्य और आयोग मिलकर काम करें’; राज्यों के साथ राउंड टेबल बैठक पर बोले सीईसी

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 25 फरवरी 2026। चुनाव आयोग ने चुनावी व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, तकनीक-सक्षम और जवाबदेह बनाने के लिए मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का आयोजन किया। 27 साल बाद आयोजित इस सम्मेलन में चुनाव आयोग और सभी राज्यों के राज्य निर्वाचन आयुक्त एक मंच पर थे। कार्यक्रम का आयोजन भारत मंडपम में हुआ। उद्घाटन भाषण में मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने कहा, मतदाता चुनाव की धुरी है। उन्हें केंद्र में रख कर ही नीतियों का निर्धारण करना चाहिए। राष्ट्रीय हित और सांविधानिक समन्वय को ध्यान में रखते हुए आयोग और राज्य चुनाव आयोग मिलकर काम करें, ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और अधिक विश्वसनीय बनाया जा सके। शुद्ध मतदाता सूची पारदर्शी चुनाव की आवश्यकता है। इसलिए इनकी शुद्धता पर काम करना जरूरी है। सम्मेलन में इस बात पर सहमति बनी कि शुद्ध, अपडेटेड और त्रुटिरहित मतदाता सूची लोकतंत्र की बुनियाद है। मतदाता सूची में समय समय पर सुधार और शुद्धिकरण अनिवार्य है। तभी कुशल, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव संचालन संभव है।

आयोग ने सुझाव दिया ईसीआईनेट, ईवीएम, मतदाता सूची प्रबंधन और आईआईआईडीईएम जैसी विश्वस्तरीय अवसंरचना को राज्यों के साथ साझा कर चुनावी प्रक्रियाओं में एकरूपता और बेहतर तालमेल स्थापित किया जाए। इसके लिए परस्पर स्वीकार्य और कानूनी रूप से व्यावहारिक ढांचा विकसित करने पर भी विचार हुआ। पंचायत और नगर निकाय चुनावों से जुड़े कानूनों के साथ लोकसभा व राज्य विधानसभाओं के चुनावी कानूनों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी जोर दिया गया। इससे प्रक्रियात्मक स्पष्टता और प्रशासनिक दक्षता बढ़ेगी।

लोकतंत्रों का संगम पुस्तक का लोकार्पण
कार्यक्रम के दौरान लोकतंत्रों का संगम नाम की एक पुस्तक का लोकार्पण भी किया गया, जो चुनावी संस्थाओं के अनुभव और सहयोग की झलक प्रस्तुत करती है। आगे की रूपरेखा के लिए सम्मेलन में प्राप्त सुझावों का विस्तृत अध्ययन करने के लिए उप निर्वाचन आयुक्तों के नेतृत्व में कानूनी और तकनीकी अधिकारियों की संयुक्त टीम गठित की जाएगी। यह टीम तीन माह के भीतर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के अनुरूप भविष्य की कार्ययोजना तैयार कर आयोग को सौंपेगी, ताकि राष्ट्रहित में सर्वोपरि निर्णय लिया जा सके।

Leave a Reply

Next Post

सिक्किम में भारी बर्फबारी, त्सोमगो झील के पास 2700 से अधिक फंसे पर्यटकों को बचाया गया

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 25 फरवरी 2026। सिक्किम मेंं बर्फबारी हो रही है। इसी बीच पूर्वी सिक्किम में त्सोमगो झील के पास कई पर्यटक फंसे है। अधिकारियों ने बुधवार सुबह बताया कि भारी बर्फबारी के कारण फंसे 2,700 से अधिक पर्यटकों को बचा लिया गया है। उन्होंने बताया […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ