लखनऊ जेल में कारोबारी बॉयफ्रेंड ने की आत्महत्या

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

लखनऊ, 19 नवंबर 2026। लखनऊ की जेल में बंद अवनीश जायसवाल उर्फ देव नामक कारोबारी बॉयफ्रेंड ने गुरुवार सुबह जेल के बाथरूम में तौलिए के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। अवनीश, 24 वर्षीय समरीन की मौत के मामले में जेल में बंद था, जिसकी 12 अक्टूबर को होटल सेलेस्टियल मैन्योर की 10वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई थी। समरीन, अवनीश के साथ होटल में रुकी थी और उसके गिरने के बाद अवनीश फरार हो गया था।

पुलिस ने अवनीश पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया था। घटना के तीन दिन बाद, 15 अक्टूबर को, अवनीश ने ACJM कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर जेल भेज दिया था। यह घटना सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में हुई थी। समरीन की मां ने आरोप लगाया था कि अवनीश उनकी बेटी पर शादी का दबाव बना रहा था। मना करने पर उसने समरीन को धक्का देकर नीचे फेंक दिया था।

पुलिस के अनुसार, समरीन लखनऊ की रहने वाली थी, जबकि अवनीश सुल्तानपुर का निवासी था। समरीन एक होटल में काम करती थी और उसका अपने पति से तलाक का केस चल रहा था। अवनीश ने 12 अक्टूबर को होटल का कमरा नंबर-1037 बुक कराया था और दोपहर 12 बजे समरीन के साथ होटल पहुंचा था। शाम 6 बजे समरीन बालकनी से नीचे गिर गई। यह देखकर अवनीश लिफ्ट में घुस गया और पार्किंग से अपनी बाइक लेकर भाग गया। 

Leave a Reply

You May Like

लखनऊ जेल में कारोबारी बॉयफ्रेंड ने की आत्महत्या....|....सलमान खान से आम मरीजों तक पहुंचा डॉ. राजनेश कांत का ‘दर्द मुक्त भारत’ मिशन....|....नवजात बच्चों की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़....|....विश्व शौचालय दिवस पर इंदौर की अनूठी पहल....|....2028 चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा....|....56 सरकारी स्कूलों के निर्माण में 4.75 करोड़ की गड़बड़ी का आरोप....|....धूप कम निकलने से हड्डियों में दर्द....|....सात्विक-चिराग क्वार्टर फाइनल में पहुंचे, मलयेशियाई जोड़ी को हराया....|....'ओम चैप्टर 1' के लिए सुबह 6 बजे खुलेंगे थिएटर....|....बांग्लादेश में हिंसा बेकाबू: मोहम्मद यूनुस का पुश्तैनी घर फूंका