‘ओम चैप्टर 1’ के लिए सुबह 6 बजे खुलेंगे थिएटर

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

मुंबई, 19 नवंबर 2026। साउथ सिनेमा में बड़े सितारों की फिल्मों की रिलीज किसी त्योहार से कम नहीं होती। अपने पसंदीदा स्टार की फिल्म का पहला शो देखने के लिए फैंस सुबह से ही सिनेमाघरों के बाहर जुटने लगते हैं। कई बार इस उत्साह के बीच पटाखे फोड़ने और भारी भीड़ की वजह से आम लोगों को परेशानी भी होती है।

अब एक्टर धनुष ने अपनी आने वाली फिल्म ‘ओम चैप्टर 1’ के पहले शो को लेकर फैंस से खास अपील की है। साथ ही उन्होंने तमिलनाडु सरकार और मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय का शुक्रिया भी अदा किया है।

दरअसल, तमिलनाडु सरकार ने धनुष की फिल्म ‘ओम चैप्टर 1’ के सुबह 6 बजे के शो को मंजूरी दे दी है। यह फिल्म 20 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस मंजूरी के बाद धनुष ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी कर मुख्यमंत्री विजय और राज्य सरकार का आभार जताया। एक्टर ने लिखा, ‘मैं तमिलनाडु सरकार और माननीय मुख्यमंत्री विजय का दिल से धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने 20 नवंबर को रिलीज हो रही फिल्म ‘ओम’ के सुबह 6 बजे के शो की अनुमति दी।’

धनुष ने सरकार का शुक्रिया अदा करने के साथ ही अपने फैंस से जिम्मेदारी के साथ फिल्म का जश्न मनाने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि सुबह 6 बजे का शो देखने आने वाले सभी फैंस सुरक्षित रहें, जिम्मेदारी से व्यवहार करें और दूसरों को किसी तरह की परेशानी न पहुंचाएं। एक्टर के मुताबिक, फिल्म को एंजॉय करना ही असली जश्न है।

धनुष ने अपने पोस्ट में फिल्म इंडस्ट्री को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि फिल्म से जुड़े सभी लोगों को फैंस सबसे बड़ा सपोर्ट सिनेमाघरों में जाकर फिल्म देखकर दे सकते हैं। उन्होंने लिखा, ‘फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाले सभी लोगों को आप सबसे बड़ा समर्थन सिनेमाघरों में जाकर फिल्म देखने के जरिए दे सकते हैं। इससे सिनेमा के विकास में भी मदद मिलेगी।’

बता दें कि तमिलनाडु में सिनेमा से जुड़े नियमों में बदलाव के बाद अब नई तमिल फिल्मों की रिलीज के पहले हफ्ते में सिनेमाघरों को सुबह 6 बजे से लेकर दिन में छह शो दिखाने की अनुमति है। इस नियम का मकसद बड़ी फिल्मों की रिलीज के दौरान दर्शकों की मांग को पूरा करना और सिनेमाघरों में ज्यादा शो आयोजित करने की सुविधा देना है।

  • ‘ओम चैप्टर 1’ को ‘उधिरम: द ब्लड वुड’ के नाम से भी जाना जा रहा है।
  • फिल्म को राजकुमार पेरियासामी ने लिखा और डायरेक्ट किया है।
  • फिल्म में धनुष एक अंडरकवर ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगे।
  • वहीं, साई पल्लवी आईपीएस अधिकारी नित्या रेड्डी का रोल निभा रही हैं, जो इस जांच का नेतृत्व करती हैं।
  • ममूटी फिल्म में सिया नाम के एक ताकतवर शख्स का किरदार निभाएंगे, जिसका संबंध तस्करी करने वाले गिरोह से है।

Leave a Reply

You May Like

'ओम चैप्टर 1' के लिए सुबह 6 बजे खुलेंगे थिएटर....|....बांग्लादेश में हिंसा बेकाबू: मोहम्मद यूनुस का पुश्तैनी घर फूंका....|....आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर शी जिनपिंग का जोर....|....प्रदेश में सरकार और सड़क की स्थिति एक जैसी, दोनों जर्जर, जनता बेहाल और सरकार बेपरवाह - कांग्रेस....|....सरकारी रिकॉर्ड में ही 68 हजार मीट्रिक टन धान गायब - दीपक बैज....|....‘मर्द को भी दर्द होता है’! फ्रिडो ने तोड़ी मर्दानगी की सदियों पुरानी चुप्पी....|....व्यापार मेले में छाई हिमाचल की पहाड़ी शॉल....|....सीएम योगी बोले- 2027 में सिर्फ हैट्रिक नहीं लगेगी, रिकॉर्ड भी बनेगा....|....छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका का बड़ा ऐलान: 2029 में सार्वजनिक जीवन से लेंगे संन्यास....|....बालको प्लांट से 49 किलो कॉपर केबल चोरी