बालको प्लांट से 49 किलो कॉपर केबल चोरी

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

 कोरबा, 18 नवंबर 2026। बालको प्लांट में कॉपर केबल चोरी के अनोखे मामले का खुलासा हुआ है। चोरों ने 49.280 किलो कॉपर वायर को शरीर में कमर से छाती तक लपेटकर बाहर ले जाने की कोशिश की, लेकिन प्रोजेक्ट गेट पर सिक्योरिटी गार्डों ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया। बालकोनगर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार रात 10 बजे से सुबह 5 बजे के बीच की है। बालको प्लांट के CH-04 के सामने खुले में रखे केबल ड्रम से AIFL कंपनी की कॉपर केबल काटी गई थी। आरोपी पथरीपारा निवासी भीम मल्लाह (23) और भटगांव उपरपारा निवासी नरेश कुमार कंवर (21) ने केबल का प्लास्टिक कवर हटाकर तांबे के तार को अपने शरीर में लपेट लिया और ऊपर से कपड़े पहन लिए। दोनों गेट पास कार्ड के जरिए प्लांट में घुसे थे। सुरक्षा गार्ड संदीप श्रीवास्तव और मुकेश बरेठ को गेट पर युवकों की गतिविधि संदिग्ध लगी। तलाशी में उनके शरीर पर लिपटा कॉपर वायर मिला। सूचना पर बालकोनगर पुलिस मौके पर पहुंची। शिकायतकर्ता मनीष विश्वास की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।

इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौलने पर बरामद कॉपर का वजन 49.280 किलोग्राम मिला, जिसकी कीमत 49,280 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने घटनास्थल से केबल का कटा हिस्सा और पास की इमारत के ऊपर से प्लास्टिक कवर के अवशेष भी बरामद किए हैं। आरोपियों के पास से कटर और हेक्सा ब्लेड भी जब्त किया गया है। वही रस्सी भी बरामद किया गया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि अधिकांश कर्मचारियों की छुट्टी होने का फायदा उठाकर चोरी की योजना बनाई थी। रात में सुनसान देखकर केबल काटी और उसे शरीर में बांधकर बाहर निकलने का प्लान था।

बालकोनगर पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2), 3(5) और साजिश की धारा 61(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि प्लांट में सुरक्षा व्यवस्था और गेट पास के दुरुपयोग की भी जांच की जा रही है। 

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका का बड़ा ऐलान: 2029 में सार्वजनिक जीवन से लेंगे संन्यास

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           दुर्ग-भिलाई, 18 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने सार्वजनिक जीवन से अपने संन्यास को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2029 में वे सार्वजनिक जीवन से सेवानिवृत्त हो जाएंगे और इसके लिए उन्होंने अभी से अपनी मानसिक तैयारी कर ली है। […]

You May Like

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका का बड़ा ऐलान: 2029 में सार्वजनिक जीवन से लेंगे संन्यास....|....बालको प्लांट से 49 किलो कॉपर केबल चोरी....|....जंगल में नक्सलियों का हथियार डंप बरामद....|....भर्ती प्रक्रिया के दौरान लिया गया 20% अतिरिक्त अंक देने का निर्णय....|....कारोबारी से 10 करोड़ की रंगदारी की जांच के लिए एसआईटी बनी....|....ओबीसी के 27% आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट में आगे बढ़ेगा मामला....|....भोपाल में कल से महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी....|....40 से कम उम्र वालों में भी बढ़ रहा है सीओपीडी का खतरा....|....धर्मा प्रोडक्शंस पहुंचे प्रिंस विलियम....|....मुख्यमंत्री निवास में दीपावली मिलन समारोह का आत्मीय आयोजन, प्रदेशभर से पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि एवं नेता