भोपाल में कल से महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

भोपाल, 18 नवंबर 2026। राजधानी में गुरुवार से महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी-2026 का रोमांच शुरू होगा। 19 से 28 नवंबर तक चलने वाले इस अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट में छह देशों की टीमें खिताब के लिए मुकाबला करेंगी। मेजबान भारत के अलावा चीन, जापान, कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड की टीमें इसमें हिस्सा ले रही हैं। बुधवार सुबह थाईलैंड की टीम भोपाल पहुंची। एयरपोर्ट पर खिलाड़ियों का तिलक लगाकर और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया। अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) से अनुमोदित इस प्रतियोगिता के पहले दिन तीन लीग मुकाबले खेले जाएंगे। शुरुआत दोपहर 12:15 बजे चीन और थाईलैंड के मैच से होगी। इसके बाद दोपहर 2:30 बजे जापान और कोरिया आमने-सामने होंगे। दिन का तीसरा मुकाबला शाम 4:45 बजे भारत और मलेशिया के बीच खेला जाएगा। पहले दिन के मैचों के समय में बदलाव किया गया है। चीन और थाईलैंड के बीच होने वाला मुकाबला पहले दोपहर एक बजे निर्धारित था।

भारतीय टीम लीग चरण में पांच मैच खेलेगी। उसका पहला मुकाबला 19 नवंबर को मलेशिया से होगा। इसके बाद 21 नवंबर को कोरिया, 22 नवंबर को थाईलैंड, 24 नवंबर को चीन और 25 नवंबर को जापान से भिड़ंत होगी। पहले मुकाबले को छोड़कर भारत के बाकी चारों लीग मैच शाम 7 बजे शुरू होंगे। मेजबान भारत ने अपने मैचों के लिए शाम 7 बजे का समय मांगा था। 

लीग चरण के मुकाबले 25 नवंबर को पूरे हो जाएंगे। इसके बाद 27 नवंबर को टीमों की अंतिम पोजिशन के आधार पर तीन मैच खेले जाएंगे। दोपहर 2 बजे पांचवें और छठे स्थान की टीमों के बीच मुकाबला होगा। शाम 4:30 बजे पहले और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमें खेलेंगी, जबकि शाम 7 बजे दूसरे और तीसरे स्थान की टीमों का सामना होगा। 

टूर्नामेंट का अंतिम दिन 28 नवंबर होगा। इस दिन शाम 4:30 बजे ब्रॉन्ज मेडल के लिए मैच खेला जाएगा। वहीं, शाम 7 बजे गोल्ड मेडल मुकाबले में दोनों फाइनलिस्ट टीमें आमने-सामने होंगी। सेमीफाइनल चरण में जीतने वाली दोनों टीमें खिताब के लिए उतरेंगी, जबकि हारने वाली टीमों के बीच कांस्य पदक का मुकाबला होगा। 

प्रतियोगिता में शामिल छह टीमों की विश्व रैंकिंग में चीन सबसे आगे है। चीन चौथे, भारत सातवें, जापान 11वें, कोरिया 15वें, मलेशिया 21वें और थाईलैंड 28वें स्थान पर है। एशियाई रैंकिंग में भी चीन पहले स्थान पर है, जबकि भारत दूसरे नंबर पर है। जापान तीसरे, कोरिया चौथे, मलेशिया पांचवें और थाईलैंड छठे स्थान पर है।

 

Leave a Reply

Next Post

ओबीसी के 27% आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट में आगे बढ़ेगा मामला

शेयर करेएमपी सरकार की याचिका को मिला नंबर छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           भोपाल, 18 नवंबर 2026। मध्य प्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को 27 प्रतिशत आरक्षण देने के मामले में सुप्रीम कोर्ट में आगे की सुनवाई का रास्ता साफ हो गया है। राज्य सरकार की ओर से दायर विशेष अनुमति याचिका […]

You May Like

ओबीसी के 27% आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट में आगे बढ़ेगा मामला....|....भोपाल में कल से महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी....|....40 से कम उम्र वालों में भी बढ़ रहा है सीओपीडी का खतरा....|....धर्मा प्रोडक्शंस पहुंचे प्रिंस विलियम....|....मुख्यमंत्री निवास में दीपावली मिलन समारोह का आत्मीय आयोजन, प्रदेशभर से पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि एवं नेता....|....83 महिला सांसदों की अश्लील डीपफेक तस्वीरें ऑनलाइन?....|....सरगुजा में कांग्रेस का जनसंवाद, सुखदेव भगत ने उठाई आदिवासियों के जल-जंगल-जमीन की लड़ाई....|....100 साल पुराने गुरुद्वारे में पीएम मोदी ने टेका मत्था....|....'रॉकेट' पर सवार दो युवक गिरफ्तार....|....पटवारी से आरआई परीक्षा का पेपर लीक करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार