कर्नाटक के ड्रग तस्कर के लिए कूरियर बॉय बना था इंजीनियर

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

भोपाल, 17 नवंबर 2026। अच्छी-खासी तकनीकी शिक्षा हासिल करने वाला मैकेनिकल इंजीनियर नशे के सौदागरों का कूरियर बॉय बन गया। कर्नाटक के एक ड्रग तस्कर के लिए काम कर रहा बेंगलुरु निवासी विशाख एएन दिल्ली से थर्मस में छिपाकर 970 ग्राम क्रिस्टल एमडी की खेप कर्नाटक पहुंचाने निकला था। इसके लिए उसने दिल्ली से नागपुर और फिर कर्नाटक तक का रास्ता चुना था, लेकिन भोपाल में गोविंदपुरा पुलिस के हत्थे चढ़ने से उसकी पूरी योजना धरी रह गई। पूछताछ में खुलासा हुआ कि वह इससे पहले भी तीन बार दिल्ली से नशे की खेप ला चुका है। हर डिलीवरी के बदले उसे कमीशन मिलता था। गोविंदपुरा पुलिस तस्करी करने वाले इंजीनियर को 19 नवंबर तक की रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। 

पुलिस पूछताछ में विशाख ने बताया कि वह कर्नाटक के एक ड्रग तस्कर के संपर्क में था और उसी के इशारे पर नशे की खेप पहुंचाने का काम करता था। इस बार दिल्ली में एक व्यक्ति ने उसे तीन थर्मस सौंपे थे। इन थर्मस के भीतर पॉलिथीन में छिपाकर 970 ग्राम क्रिस्टल एमडी रखी गई थी। उसे बस से नागपुर पहुंचना था और वहां से कर्नाटक जाना था। कर्नाटक में मुख्य तस्कर उससे मिलता और खेप अपने कब्जे में लेता। इसके बाद उसे बाकी भुगतान किया जाना था।

गोविंदपुरा पुलिस के अनुसार, विशाख को कूरियर के रूप में काम करने के लिए कुछ रकम पहले ही एडवांस में दी गई थी। बाकी पैसा खेप तय ठिकाने तक सुरक्षित पहुंचाने के बाद मिलना था। यानी नशे की खेप की डिलीवरी पूरी होने पर उसे कमीशन दिया जाता था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि कर्नाटक में बैठा मुख्य तस्कर कौन है और दिल्ली से भोपाल होते हुए नशे की सप्लाई का नेटवर्क किन-किन लोगों के जरिए संचालित हो रहा था।

आरोपी के मोबाइल फोन की जांच में दिल्ली आने-जाने की तीन यात्राओं के टिकट मिले हैं। इन टिकटों से पुलिस को उसके पूर्व के दौरों की जानकारी मिली है। पुलिस अब टिकटों, मोबाइल में मौजूद संपर्कों और अन्य डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर उसके नेटवर्क की कडिय़ां जोड़ रही है।  पुलिस उससे पूछताछ कर ड्रग तस्करी के पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

You May Like

कर्नाटक के ड्रग तस्कर के लिए कूरियर बॉय बना था इंजीनियर....|....सिंचाई संकट: 77 गांवों में बंद है नर्मदा का पानी....|....अजनार को स्वच्छ बनाने की जिद में 'बिट्टू तबाही' बीमार....|....विदेशी मेहमानों को लुभा रहा भारत का डिजिटल भुगतान मॉडल....|....रिक्शा चालक का पैनकार्ड लगा फर्जीवाड़ा....|....धान खरीदी में भाजपा सरकार की तुगलकी नीति, 15 जनवरी के बाद ही डीओ का नियम किसानों और समितियों के साथ धोखा - कांग्रेस....|....आबकारी विभाग के ओवर रेटिंग और वसूली तंत्र की भेंट चढ़ा मैदानी कर्मचारी, यह आत्महत्या नहीं भ्रष्ट सिस्टम द्वारा की गई हत्या है - दीपक बैज....|....शून्य डिग्री में सलमान खान का जुनून! छह घंटे बर्फीले पानी में रहकर की ‘मातृभूमि’ की शूटिंग....|....भारत की रक्षा को मिलेगी इजरायली तकनीक की ताकत, आरआरपी डिफेंस और मैकटेक की बड़ी साझेदारी....|....भगवान बिरसा मुंडा का साहस, संघर्ष और बलिदान सदैव प्रेरणा देता रहेगा: मुख्यमंत्री साय