पलामू में गैंगस्टर को पुलिस की गिरफ्त से छुड़ाने की कोशिश, मुठभेड़ में मारा गया अमन साव

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

पलामू 11 मार्च 2025। झारखंड के पलामू में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गैंगस्टर अमन साव मारा गया। जानकारी के मुताबिक, पलामू जिले में मंगलवार को पुलिस हिरासत से गैंगस्टर अमन साओ को छुड़ाने की कोशिश की गई। इस दौरान उसके गिरोह के सदस्यों के साथ पुलिस की जमकर मुठभेड़ हुई। इसी गोलीबारी में अमन मारा गया।  अधिकारियों ने बताया कि घटना राज्य के पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता के उस बयान के एक दिन बाद हुई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि झारखंड में अधिकांश अपराध की साजिशें जेलों के अंदर रची जाती हैं और अपराधी गिरोहों की मदद से उन्हें अंजाम दिया जाता है। 

यहां समझिए पूरी घटना
अधिकारियों के मुताबिक, मुठभेड़ मंगलवार सुबह उस समय हुई, जब 150 से अधिक मामलों में आरोपी और कुछ मामलों में दोषी ठहराए गए गैंगस्टर को पड़ोसी छत्तीसगढ़ की रायपुर जेल से रांची लाया जा रहा था। मेदिनीनगर के उपमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) मणिभूषण प्रसाद ने बताया कि अचानक साओ के गिरोह के सदस्यों ने उस वाहन पर हमला कर दिया, जिसमें उसे लाया जा रहा था। रामगढ़ थाना क्षेत्र के अंधेरीटोला के पास अमन पुलिस की गिरफ्त से छुड़ाने का प्रयास किया गया। इसके बाद गोलीबारी हुई, जिसमें साओ मारा गया। गोलीबारी में एक अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है।

डीजीपी के बयान के बाद एक दिन बाद मुठभेड़ 
झारखंड के डीजीपी गुप्ता ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि अमन साओ उर्फ अमन साहू को रायपुर से रांची लाया जा रहा था। आईजी ऑपरेशन अमोल होमकर मौके पर पहुंच गए हैं। इससे पहले डीजीपी ने सोमवार को कहा था कि तीन गैंगस्टर- विकास तिवारी, अमन श्रीवास्तव और अमन साओ जेलों के अंदर से अपना काम चला रहे हैं। इसकी जांच के तहत सिमडेगा और हजारीबाग जेलों में छापेमारी की गई है।

Leave a Reply

Next Post

सदन में उठा मतदाता सूचियों में गड़बड़ी का मुद्दा, राहुल गांधी बोले- इसको लेकर चर्चा होनी चाहिए

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 11 मार्च 2025। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने विभिन्न राज्यों में मतदाता सूचियों में कथित गड़बड़ी का मुद्दा सदन में उठाया और इस पर सदन में चर्चा की मांग की। सदन में शून्यकाल के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि महाराष्ट्र और कुछ […]

You May Like

पत्थर कारोबारी के घर 28 करोड़ कैश, 15 किलोग्राम सोना मिला....|....भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में तीसरा गोल्ड....|....रहाणे का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, भावुक हुए....|....15 लाख लेकर नहीं कराई जमीन की रजिस्ट्री....|....जर्जर सड़क बनी आफत: कटघोरा-पसान मार्ग पर गड्ढों में पलटे वाहन....|....तय समय में नहीं भेजी रोजनामचा रिपोर्ट, SSP ने लिया एक्शन....|....मत्स्य उत्पादन क्लस्टर के रुप में अमारु को किया जा रहा है विकसित....|....शिक्षकों के लिए हाजिरी एप की अनिवार्यता सरकार की तानाशाही - कांग्रेस....|....सरकार नक्सल खात्मे का श्रेय ले रही है और भाजपाई नक्सलियों के बैनर लगा रहे हैं -कांग्रेस....|....भारत में बिटडेल्टा इंडिया का 'क्रिप्ट्यूशन' हुआ लॉन्च