रूस का दावा: यूक्रेन में ‘जैविक’ हथियार के लिए पैसे भेज रहा अमेरिका, चीन बोला- जांच होनी चाहिए

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मॉस्को 12 मार्च 2022। युद्ध संकट के बीच रूस ने दावा किया है कि अमेरिका यूक्रेन को जैविक हथियार के लिए वित्त पोषित कर रहा है। रूस ने कहा कि यूक्रेन में अपने सैन्य ऑपरेशन के दौरान वहां जैविक हथियार बनाने के मजबूत सबूत मिले हैं और इसके पीछे अमेरिका का हाथ है। वहीं इस दावे को लेकर  संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने शुक्रवार को एक बैठक भी बुलाई। इस बैठक में अमेरिका ने भी पलटवार किया। अमेरिका ने कहा कि रूस दुनिया के सामने झूठी अफवाह फैला रहा है। राष्ट्रपति पुतिन ही इस तरह के अवैध काम को अंजाम देते आए हैं।

क्या था रूसी सैनिकों का दावा
रूस के विदेश मंत्रालय ने रविवार को कहा कि अमेरिका यूक्रेन के अंदर यूक्रेन सरकार के पूर्ण समर्थन से एक गुप्त सैन्य-जैविक कार्यक्रम चला रहा है। रूसी सरकार ने एक ट्वीट में कहा कि उसके सैनिकों ने सैन्य-जैविक कार्यक्रम के सबूत खोजे हैं।

चीन ने की जांच की मांग
रूस के सहयोगी चीन ने आरोपों को गंभीरता से लेते हुए चिंता जताई। चीन के संयुक्त राष्ट्र के राजदूत झांग जून ने रूस के आरोपों पर  कहा कि यह एक गंभीर आरोप है और इसकी हर स्तर से जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अमेरिका अगर सही में इस तरह का कदम उठा रहा है तो उसपर कार्रवाई की जानी चाहिए।

अमेरिका का पलटवार
रूसी दावे पर संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी दूत लिंडा थॉमस-ग्रीनफील्ड ने पलटवार करते हुए कहा कि अमेरिका कभी भी जैविक हथियार कार्यक्रम नहीं चलाया है और न ही चलाएगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका द्वारा समर्थित ऐसी कोई प्रयोगशाला नहीं हैं। लिंडा ने कहा कि रूस खुद यूक्रेन में रासायनिक या जैविक हथियारों का उपयोग कर रहा है।

Leave a Reply

Next Post

योगी की ताजपोशी की तैयारी: दिल्ली में मोदी-शाह संग आज होगी माथापच्ची, 21 मार्च को ले सकते हैं शपथ

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   लखनऊ 13 मार्च 2022। प्रदेश में नई सरकार के गठन को लेकर रविवार को दिल्ली में भाजपा के शीर्ष नेताओं की मौजदूगी में मंथन होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, केशव प्रसाद मौर्य समेत प्रदेश भाजपा के कई वरिष्ठ नेता रविवार सुबह दिल्ली […]

You May Like

राष्ट्रपति द्रौपदी ने जारी किया 200 रुपए का स्मारक सिक्का....|....स्नातक के 40 और शिक्षक के 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल....|....ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कैमरे से होगी निगरानी....|....थाने में पुलिस से भिड़ा निगरानीशुदा बदमाश, हाथापाई....|....जन विश्वास अभियान में अब अचानक जिलों में पहुंचेंगे सीएम....|....दिल्ली की हवा: एक रात में टूट गए 10 साल के रिकॉर्ड....|....सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री साय....|....एशियन पैरा गेम्स: प्रमोद-मनीषा की जोड़ी और सुहास एलवाई ने जीता कांस्य पदक....|....पुरुषों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत कराएं डायबिटीज की जांच....|....भारतीय शेयर बाजार में आएंगे 100 अरब डॉलर