‘सीमांचल से घुसपैठियों को बाहर करने का मिशन जल्द’, अररिया में बोले गृह मंत्री अमित शाह

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

अररिया 26 फरवरी 2026। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा राजनीतिक बयान दिया। उन्होंने विश्वास जताया कि भारतीय जनता पार्टी चुनाव में जीत हासिल करेगी और सत्ता में आने के बाद राज्य से “हर एक घुसपैठिए को बाहर निकाला जाएगा। शाह बिहार के अररिया जिले में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। अररिया सीमांचल क्षेत्र में आता है, जिसकी सीमा पश्चिम बंगाल से सटी हुई है। इस दौरान उन्होंने सीमा सुरक्षा और जनसांख्यिकीय बदलाव के मुद्दे पर भी चिंता व्यक्त की। गृह मंत्री ने कहा कि बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और असम जनसांख्यिकीय असंतुलन के प्रति सबसे अधिक संवेदनशील राज्य हैं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार जनसंख्या संतुलन बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

अपने संबोधन की शुरुआत में अमित शाह ने स्वतंत्रता सेनानी और हिंदुत्व विचारक विनायक दामोदर सावरकर को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि 1857 के विद्रोह को भारत का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के रूप में व्यापक पहचान तब मिली जब सावरकर ने इस विषय पर पुस्तक लिखकर उसे उसी रूप में स्थापित किया।

शाह आज केंद्रीय मंत्री माछमारा हवाई पट्टी से सीमा सुरक्षा बल के हेलीकॉप्टर से अररिया के लिए निकलेंगे। अररिया में करीब छह घंटे ‎के इस दौरे में वे सीमा चौकियों का निरीक्षण, नव निर्मित ‎भवनों का उद्घाटन और सीमावर्ती जिलों के वरिष्ठ‎अधिकारियों के साथ हाई लेवल मीटिंग करेंगे।‎

Leave a Reply

Next Post

मुंबई में गूंजा गिफ्टिंग और स्टेशनरी का महाकुंभ

शेयर करेगिफ्ट्स वर्ल्ड एक्सपो और पेपरवर्ल्ड ने बढ़ाई बाजार की रौनक (अनिल बेदाग) छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 27 फरवरी 2026। देश-विदेश के खरीदारों को आकर्षित करते हुए गिफ्ट्स वर्ल्ड एक्सपो मुंबई और पेपरवर्ल्ड मुंबई का शुभारंभ हुआ। इस बार 425 एग्ज़िबिटर्स ने इंडस्ट्री से जुड़े अलग-अलग प्रोडक्ट्स की बड़ी प्रदर्शनी लगाई […]

You May Like

राष्ट्रपति द्रौपदी ने जारी किया 200 रुपए का स्मारक सिक्का....|....स्नातक के 40 और शिक्षक के 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल....|....ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कैमरे से होगी निगरानी....|....थाने में पुलिस से भिड़ा निगरानीशुदा बदमाश, हाथापाई....|....जन विश्वास अभियान में अब अचानक जिलों में पहुंचेंगे सीएम....|....दिल्ली की हवा: एक रात में टूट गए 10 साल के रिकॉर्ड....|....सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री साय....|....एशियन पैरा गेम्स: प्रमोद-मनीषा की जोड़ी और सुहास एलवाई ने जीता कांस्य पदक....|....पुरुषों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत कराएं डायबिटीज की जांच....|....भारतीय शेयर बाजार में आएंगे 100 अरब डॉलर