भाजपा-कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, पीएम मोदी, राहुल गांधी समेत 40-40 नेता शामिल

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जम्मू 06 सितंबर 2024। दूसरे चरण के नामांकन संपन्न होने के साथ भाजपा और कांग्रेस ने 40-40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इसमें भाजपा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षामंत्री राजनाथ, गृह मंत्री अमित शाह जैसे दिग्गज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, प्रियंका आदि प्रचार करेंगे। हालांकि दोनों दलों की ओर से पहली सूची की तुलना में दूसरी में खास बदलाव नहीं किया गया है। राहुल गांधी ने संगलदान रामबन और डोरू (अनंतनाग) से गत दिवस रैलियां कर प्रचार की शुरुआत कर दी है। वहीं, केंद्रीय मंत्री अमित शाह 6-7 सितंबर को जम्मू में पार्टी के घोषणा पत्र और कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत कर प्रचार की शुरुआत करेंगे। किश्तवाड़ में वीरवार को वरिष्ठ नेता अनुराग सिंह ठाकुर भी पहुंचे थे। आगामी दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जम्मू कश्मीर में कई रैलियां करना प्रस्तावित है। इसमें कई संभावित विधानसभा क्षेत्रों पर अधिक ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

कांग्रेस के स्टार प्रचारक
मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाद्रा, के.सी. वेणुगोपाल, अजय माकन, अंबिका सोनी, भरतसिंह सोलंकी,  तारिक हमीद कर्रा, सुखविंदर सिंह सुक्खू, पवन खेड़ा, गुलाम अहमद मीर, सचिन पायलट, मुकेश अग्निहोत्री, चरणजीत सिंह चन्नी, सलमान खुर्शीद, सुखजिंदर सिंह रंधावा, सैयद नासिर हुसैन, विकार रसूल वानी। रजनी पाटिल, राजीव शुक्ला, मनीष तिवारी, इमरान प्रतापगढ़ी, किशोरी लाल शर्मा, प्रमोद तिवारी, रमन भल्ला, ताराचंद, चौधरी लाल सिंह, इमरान मसूद, जयराम रमेश, सुप्रिया श्रीनेत, कन्हैया कुमार, मनोज यादव, दिव्या मदेरणा, शाहनवाज चौधरी, नीरज कुन्दन, अमरेन्द्र सिंह राजा वारिंग, राजेश लिलोठिया, अलका लांबा, श्रीनिवास बी.वी का नाम स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल है।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ में टला बड़ा हादसा, पुलिस ने बरामद किए छह प्रेशर कुकर बम

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोंडागांव 03 सितंबर 2024। कोंडागांव पुलिस ने बीते गुरुवार को थाना धनोरा मांडगांव क्षेत्र से नियमित गश्त के दौरान नक्सलियों द्वारा डंप किए गए छह प्रेशर कुकर बम बरामद किए। इन बमों में चार किलोग्राम वजनी तीन नग और तीन किलोग्राम वजनी तीन नग आईईडी बरामद किया। […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप