चुनाव से पहले केजरीवाल का एक और बड़ा एलान, पुजारियों और ग्रंथियों को हर माह मिलेगी इतनी सैलरी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 30 दिसंबर 2024। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज दोपहर 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। केजरीवाल ने पुजारी और ग्रंथि सम्मान योजना का एलान किया है। अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘आज मैं जो योजना का ऐलान करने जा रहा हूं उस योजना का नाम पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना है। इसके तहत मंदिरों के पुजारियों और गुरुद्वारे के ग्रंथियों को हर महीने सम्मान राशी देने का प्रावधान है…उन्हें लगभग 18,000 रुपये प्रति माह सम्मान राशी दिया जाएगा। अरविंद केजरीवाल कल कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर से इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन की शुरुआत करेंगे।

केजरीवाल ने एक्स पर लिखा, ‘आम आदमी पार्टी के जीतने पर दिल्ली में मंदिरों के पुजारियों और गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथियों को ₹18,000 प्रति माह की सम्मान राशि दी जाएगी। ये योजना समाज में उनके आध्यात्मिक योगदान और हमारी सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित रखने के उनके प्रयासों का सम्मान है। भाजपा वालों इसे रोकने की कोशिश मत करना, बहुत पाप लगेगा।’

Leave a Reply

Next Post

महागठबंधन के नेताओं ने इन जगहों पर रोकी ट्रेन और गाड़ियां; बीपीएससी 70वीं पीटी रद्द करने की मांग

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर पटना 30 दिसंबर 2024। महागठबंधन के नेता सड़क और रेलवे ट्रैक पर बवाल कर रहे हैं। इनकी मांग है कि बीपीएससी की 70वीं पीटी परीक्षा को रद्द कर आयोग फिर से परीक्षा ले। इसके साथ ही छात्रों पर लाठियां बरसाने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करे। समस्तीपुर […]

You May Like

राज्यपाल डेका ने न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ....|....रायगढ़ में शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी; आरोपी गिरफ्तार....|....दिल्ली पीजी हादसे में दुर्ग के युवराज की मौत....|....वैशाली-सारण में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सम्राट चौधरी....|....वन नेशन-वन इलेक्शन लागू करने पर जोर....|....इंदौर: वार्ड 60 के बाद 58 में भी टले निकाय उपचुनाव, वोटर लिस्ट में मिली गड़बड़ी....|....विधायक रामेश्वर बोले- काजी कैंप में मिसाइल गिरा दो....|....हिमाचल में बारिश का कहर: 85 सड़कें बंद....|....राहुल गांधी पर केस दर्ज कराने वाले अमित कुमार पर एससी समाज से न होने का आरोप, वाल्मीकि समाज भड़का....|....सीबीआई कोर्ट का फैसला; फर्जी दस्तावेज और पासपोर्ट मामले में आचार्य बालकृष्ण बरी