वायनाड लोकसभा उपचुनाव के लिए प्रियंका गांधी ने नामांकन का पर्चा भरा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

वायनाड 23 अक्टूबर 2024। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज वायनाड लोकसभा उपचुनाव के लिए अपना नामांकन का पर्चा भरा। इस दौरान उसके साथ स्थानीय नेता भी मौजूद रहे। नामांकन दाखिल करने के बाद वह एक रोड-शो करेंगी। इस रोड-शो के लिए शहर में तैयारियां जारी है। बता दें कि वायनाड लोकसभा उपचुनाव के लिए जहां कांग्रेस ने प्रियंका गांधी वाड्रा को चुनावी मैदान में उतारा है तो वहीं भाजपा ने नव्या हरिदास को उम्मीदवार बनाया। नव्या ने पहले ही कांग्रेस को कड़े मुकाबले की चुनौती दे चुकी हैं। उन्होंने कहा था कि आगामी उपचुनाव में प्रियंका गांधी को कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा।

प्रियंका गांधी के नामांकन पर कांग्रेस सांसद जेबी माथेर ने कहा, “आप जो ऊर्जा यहां देख रहे हैं, यह कुछ ऐसा है, जिसका हम सभी इंतजार कर रहे थे। हम चाहते थे कि प्रियंका गांधी किसी भी सीट से चुनाव लड़े, लेकिन हमने कभी ऐसा नहीं सोचा था कि किस्मत हमारे पास चलकर आएगी। हम सभी उत्साहित हैं। हर तरफ उत्साह है। यह वायनाड और केरल के लिए दोहरा सौभाग्य है, क्योंकि इसे अब स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा- प्रियंका गांधी वाड्रा, लोकसभा की सदस्य, वायनाड, केरल।”

नव्या हरिदास ने प्रियंका गांधी को दी चुनौती
हाल ही में भाजपा उम्मीदवार नव्या हरिदास ने वायनाड लोकसभा उपचुनाव को लेकर मीडिया से बात की थी। उन्होंने कहा,”मेरी प्रतिद्वंद्वी प्रियंका गांधी हैं। मैं केवल इतना कहना चाहूंगी कि वायनाड में कांग्रेस को कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा। राहुल गांधी ने रायबरेली की सीट बरकरार रखने के लिए वायनाड की सीट छोड़ दी थी। जब वायनाड के लोगों को भूस्खलन का सामना करना पड़ा, तो उनके पास इन मुद्दों को उठाने के लिए संसद में कोई प्रतिनिधि नहीं था।”

प्रियंका गांधी का पहला चुनाव 
नव्या ने आगे कहा,  “पिछले पांच वर्षों में राहुल गांधी ने शायद ही इस निर्वाचन क्षेत्र का दौरा किया हो। वे यहां के लोगों के मुद्दों को उठाने में भी नाकाम रहें। यह मेरा पहला लोकसभा चुनाव होगा।” उन्होंने यह भी कहा था कि वायनाड गांधी परिवार के लिए सिर्फ एक दूसरी सीट है। बता दें कि प्रियंका गांधी के साथ नव्या हरिदास का भी यह पहला चुनाव होगा। 13 नवंबर को होने वाले इस उपचुनाव में एलडीएफ ने भी उम्मीदवार खड़ा किया। उन्होंने सत्यन मोकेरी को अपना उम्मीदवार बनाया है।

Leave a Reply

Next Post

एमवीए की बैठक में सीट बंटवारे पर सहमति बनी; सबसे ज्यादा सीटों पर लड़ेगी कांग्रेस, घोषणा आज

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 23 अक्टूबर 2024। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में अब एक महीने से भी कम का समय शेष रह गया है। जिसको लेकर राजनीतिक पार्टियों के बीच गर्माहट तेज है। वहीं दूसरी ओर महा विकास अघाड़ी के बीच 4 घंटे से ज्यादा समय तक चली मैराथन मंथन […]

You May Like

अवॉर्ड नहीं, जिम्मेदारी है-ऐश्वर्य ठाकरे....|....'सेक्स के लिए राजी नहीं थी मां, इसलिए बेटे को मार डाला'... आरोपी बोला- तड़पाने के लिए उंगलियां काटीं और फिर....|....झारखंड में अफवाह बनी जानलेवा: बच्चा चोरी के संदेह में हिंसक हुई भीड़, विक्षिप्त महिला की हत्याकर ली जान....|....कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, BJP विधायकों ने की नारेबाजी....|....गृहमंत्री विजय का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले-भूपेश सरकार में सात बार चाइना गई थी ड्रग सप्लायर नव्या मलिक....|....'कोविड टीकाकरण से हुई मौत के बाद मुआवजे के लिए नीति बनाए केंद्र', सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब....|....बंगाल में परिवर्तन यात्रा: भाजपा समर्थकों की भीड़ उमड़ी, विपक्षी दल का दावा- चुनाव के बाद होगा सत्ता परिवर्तन....|....सात की मौत: 60 फीट गहरे बेसमेंट से दबे मजदूर, समय पर मिलती सूचना तो बच जाती कई की जान; दीवार ढहने से हादसा....|....रायसेन किले से ‘ईरान जिंदाबाद’ के लगाए नारे, रील भी बनाई; अब पुलिस ने जुलूस निकालकर चार को कोर्ट पहुंचाया....|....राहुल गांधी बोले- कर दिया काम यूथ कांग्रेस वालों ने; भाजपा ने बयान को बताया शर्मनाक