एमवीए की बैठक में सीट बंटवारे पर सहमति बनी; सबसे ज्यादा सीटों पर लड़ेगी कांग्रेस, घोषणा आज

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 23 अक्टूबर 2024। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में अब एक महीने से भी कम का समय शेष रह गया है। जिसको लेकर राजनीतिक पार्टियों के बीच गर्माहट तेज है। वहीं दूसरी ओर महा विकास अघाड़ी के बीच 4 घंटे से ज्यादा समय तक चली मैराथन मंथन के बाद सीट बंटवारा करीब-करीब तय हो गया है। मंगलवार की रात शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि बुधवार को कांग्रेस, एनसीपी (शरद पवार) और शिवसेना (यूबीटी) के शीर्ष नेता मीडिया के सामने सीट बंटवारे की जानकारी देंगे।

संजय राउत ने दी जानकारी
यूबीटी शिवसेना नेता संजय राउत ने बैठक में सीट बंटवारे को लेकर हुई बातचीत के बारे में कहा कि तीनों दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर यह आखिरी बैठक थी और इसके बाद इस मुद्दे पर अब और कोई बैठक नहीं होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और शिवसेना के बीच सीटों के बंटवारे पर पेंच फंसा था जिसके कारण तीनों दल अपने उम्मीदवारों की सूची नहीं घोषित कर पा रहे थे, लेकिन आज की बैठक में सभी सीटों पर विचार हो गया है।

कांग्रेस को मिल सकती है सबसे ज्यादा सीटें
महाराष्ट्र चुनाव के लिए हुई बैठक के बाद सूत्रों ने बताया कि राज्य में कांग्रेस सबसे अधिक सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बंटवारे में सबसे कम सीटें शरद पवार की पार्टी को मिलेगी। शिवसेना (यूबीटी) को मुंबई में सबसे अधिक सीटें लड़ने को मिलेगी। इसके साथ ही सूत्रों ने आगे बताया कि कांग्रेस 103 से 108 सीटों जबकि शिवसेना (यूबीटी) 90 से 95 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। वहीं राकांपा (शरद पवार) को 80-85 सीटें देने पर सहमति बनी है। सपा और आम आदमी पार्टी जैसे अन्य सहयोगियों को 10 से कम सीटों में निपटाया जाएगा। महाराष्ट्र विधानसभा में 288 सीटें हैं।

महायुति की तैयारी
चुनाव में अब एक महीने से भी कम का समय शेष रह गया है और इसके बावजूद महाविकास अघाड़ी में सीटों का बंटवारा नहीं हो पाने को लेकर सत्तारूढ़ महायुति के नेता लगातार इसपर तंज कस रहे थे। हालांकि भाजपा-शिवसेना (शिंदे)-राकांपा (अजीत) के बीच सीटों का बंटवारा पहले ही हो गया है और ये दल इसके अनुरूप अपने उम्मीदवारों की सूची भी जारी कर रहे हैं। इस गठबंधन में सबसे अधिक सीटों पर भाजपा चुनाव लड़ रही है। बता दें कि महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को मतदान और 23 नवंबर को मतगणना होनी है। 

Leave a Reply

Next Post

चक्रवाती तूफान दाना को लेकर हाई अलर्ट पर सरकार, 10 लाख लोगों को निकालने की तैयारी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोलकाता 23 अक्टूबर 2024। चक्रवाती तूफान दाना को लेकर ओडिशा और बंगाल सरकार हाई अलर्ट पर हैं। केंद्र सरकार भी हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है। चक्रवाती तूफान दाना के 25 अक्तूबर को ओडिशा के पुरी और बंगाल के सागर जिलों तक पहुंचने का अनुमान […]

You May Like

राज्यपाल डेका ने न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ....|....रायगढ़ में शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी; आरोपी गिरफ्तार....|....दिल्ली पीजी हादसे में दुर्ग के युवराज की मौत....|....वैशाली-सारण में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सम्राट चौधरी....|....वन नेशन-वन इलेक्शन लागू करने पर जोर....|....इंदौर: वार्ड 60 के बाद 58 में भी टले निकाय उपचुनाव, वोटर लिस्ट में मिली गड़बड़ी....|....विधायक रामेश्वर बोले- काजी कैंप में मिसाइल गिरा दो....|....हिमाचल में बारिश का कहर: 85 सड़कें बंद....|....राहुल गांधी पर केस दर्ज कराने वाले अमित कुमार पर एससी समाज से न होने का आरोप, वाल्मीकि समाज भड़का....|....सीबीआई कोर्ट का फैसला; फर्जी दस्तावेज और पासपोर्ट मामले में आचार्य बालकृष्ण बरी