राहुल गांधी के लंदन में दिए बयान पर संसद में हंगामा, राजनाथ सिंह बोले, “माफी मांगें राहुल…

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 13 मार्च 2023। लंदन में राहुल गांधी के दिए बयान पर लोकसभा और राज्यसभा में सोमवार को जमकर हंगामा हुआ। भाजपा सांसदों ने एक स्वर में राहुल गांधी पर निशाना साधा। सभी ने मांग उठाई की राहुल गांधी को देशवासियों और सदन से माफी मांगनी चाहिए। लोकसभा में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि इसी सदन के सदस्य राहुल गांधी ने लंदन में भारत का अपमान किया है। मैं मांग करता हूं कि उनके बयानों की इस सदन के सभी सदस्यों द्वारा निंदा की जानी चाहिए और उन्हें सदन के सामने माफी मांगने के लिए कहा जाना चाहिए। 

गोयल बोले- राहुल ने भारत और संसद का अपमान किया 
राज्यसभा में भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि राहुल गांधी एक प्रमुख विपक्षी नेता हैं। वह विदेश जाकर शर्मनाक तरीके से भारतीय लोकतंत्र पर हमला करते हैं। उन्होंने भारत और संसद के लोगों का अपमान किया है। भारत में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है और सांसद संसद में बोल सकते हैं। राहुल गांधी को संसद में माफी मांगनी चाहिए। गोयल ने कहा, ‘हम मांग करते हैं कि राहुल गांधी संसद आएं और देश की जनता और सदन से माफी मांगें’

राहुल गांधी को घेरने में लगी बीजेपी

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने इस मामले पर कहा कि लोकसभा में राहुल गांधी को जितना समय दिया गया था उससे ज्यादा वो बोले हैं, फिर कैसे बोलते हैं कि उन्हें बोलने का अवसर नहीं दिया जाता. उन्होंने भारत के बाहर भारत का कितना अपमान किया…..उन्होंने भारत के लोकतंत्र को बचाने के लिए दूसरे देश से हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया. ये भारत का, भारत के लोकतंत्र का और संसद का अपमान है. वो झूठ बोलकर इस देश का अपमान क्यों कर रहें?

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि कोई व्यक्ति जब देश के बाहर प्रधानमंत्री को अपमानित करता है तो वो देश को अपमानित करता है. जो लोकसभा में घंटों तक वक्तव्य दें और विदेश में जाकर कहें कि लोगों को बोलने नहीं दिया जाता, इस पर लोकसभा अध्यक्ष को कार्रवाई करनी चाहिए

विपक्षी दलों की बैठक

संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण की रणनीति तैयार करने के लिए सोमवार की सुबह विपक्षी दलों की बैठक भी हुई थी. जिसमें 16 दलों ने भाग लिया. संसद भवन परिसर में राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे के कक्ष में हुई इस बैठक में विपक्षी दलों ने कई मुद्दे पर चर्चा की थी.

पीएम मोदी ने की बैठक

बजट सत्र के दूसरे हिस्से में सरकार की रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए संसद भवन में पीएम के कमरे में वरिष्ठ मंत्रियों की बैठक हुई थी. बैठक में पीएम मोदी के अलावा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल, सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर मौजूद थे.

गौरतलब है कि संसद के बजट सत्र की शुरूआत 31 जनवरी को हुई थी जिस दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में अभिभाषण दिया था. निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, सत्र का दूसरा चरण 13 मार्च से शुरू होकर 6 अप्रैल तक चलेगा.

Leave a Reply

Next Post

वैश्विक मुद्दों पर बातचीत के लिए वाई20 और युवामंथन ने मिलाया हाथ, युवाओं की भागीदारी पर जोर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 13 मार्च 2023। भारत जी20 की अध्यक्षता कर रहा है, इसके मद्देनजर दुनियाभर के बड़े यहां आ रहे हैं। वहीं  वैश्विक मुद्दों पर बातचीत में युवाओं को शामिल करने के उद्देश्य से, वाई20 इंडिया और युवमंथन ने रविवार को एक साझेदारी पर हस्ताक्षर किए […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप