मकर संक्रांति के बाद सपा में बड़ी सर्जरी की तैयारी…जिलाध्यक्ष, प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर भी होंगे बदलाव

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

लखनऊ 10 जनवरी 2026। समाजवादी पार्टी अपने संगठन में मकर संक्रांति के बाद बड़े बदलाव करेगी। कई जिलाध्यक्ष हटाए जाएंगे तो प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर भी बड़े बदलाव होंगे। सपा अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने आगामी विधानसभा चुनाव के मदद्देनजर यह रणनीति तैयार की है। इसके तहत सभी जातियों के नेताओं को संगठन में जगह मिलेगी। सपा अध्यक्ष के नजदीकी सूत्र बताते हैं कि एक-तिहाई से ज्यादा विधानसभा क्षेत्रों में उन नेताओं को मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) समेत सभी तैयारियों करने के निर्देश दे दिए गए हैं, जिन्हें आगामी चुनाव में टिकट दिया जाना है। एक तरह से सपा नेतृत्व ने टिकट फाइनल करना शुरू कर दिया है। ताकि, टिकट पाने वालों को तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सके। वे बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत कर सकें।

प्रमुख जातियों को एडजस्ट किया जाना संभव नहीं…

किसी भी एक जिले में टिकट देने में वहां की सभी प्रमुख जातियों को एडजस्ट किया जाना संभव नहीं है, इसलिए सपा ने खास रणनीति तैयार की है। इसके तहत कुछ जातियों को टिकट देकर तो कुछ को संगठन में अहम स्थान देकर अपना जनाधार बढ़ाया जाएगा। इन जातियों के प्रतिनिधियों को मकर संक्रांति के बाद प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर की कमेटियों में स्थान मिलेगा।
इसके अलावा आने वाले समय में किसी भी जिले में जिन जातियों के नेताओं को टिकट देने की योजना है, वहां संगठन में उनसे इतर जातियों के नेताओं व कार्यकर्ताओं को अधिकाधिक स्थान दिया जाएगा। साथ ही जिन जिलाध्यक्षों ने एसआईआर में या अन्य पार्टी कार्यक्रमों में सक्रियता से हिस्सा नहीं लिया, उनकी छुट्टी भी होगी। सपा के एक प्रमुख नेता ने नाम न छापने के अनुरोध के साथ कहा कि मकर संक्रांति के बाद पार्टी संगठन में आमूल-चूल बदलाव दिखेगा।

Leave a Reply

Next Post

'माहेश्वरी समाज ने अपनी कर्मठता से वैश्विक स्तर पर पहचान बनाई', महाकुंभ में बोले लोकसभा स्पीकर बिरला

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर जोधपुर 10 जनवरी 2026। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि माहेश्वरी समाज ने अपनी कर्मठता, अनुशासन, सेवा भावना और उद्यमशीलता के बल पर देश ही नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर विशिष्ट पहचान बनाई है। शिक्षा, उद्योग, व्यापार, सामाजिक सेवा और राष्ट्र निर्माण में उल्लेखनीय योगदान दिया […]

You May Like

बस्तर में पहली बार ब्रेन ट्यूमर की सफल सर्जरी....|....कोरबा की कोल पिच कार्बन फैक्ट्री में आग लगी....|....जनता की सुरक्षा सिर्फ-कागजों में रहेगी या फील्ड में दिखेगी....|....अमर अग्रवाल बोले-सवालों से विकास नहीं होता,जनता को रिजल्ट चाहिए....|....जीतू पटवारी के भाई भरत पटवारी से पुलिस की पूछताछ....|....चार दोषियों को उम्रकैद, एक को एक साल की सजा....|....भाजपा सरकार जनता की आवाज कुचलने पुलिस को आगे कर कोल कंपनी से दोस्ती निभा रही....|....अडानी को जल, जंगल, जमीन सौंपने यूसीसी लागू करने जा रहे - कांग्रेस....|....तिमाही नतीजों में बैंक ऑफ इंडिया का जलवा....|....मुंबई में 'पॉपॉईज' का पहला साल सुपरहिट, अब दोगुने विस्तार की तैयारी