21 से 27 अक्तूबर तक स्वास्थ्य जागरूकता अभियान: आयोडीन की कमी से होने वाले रोगों के बारे में बताएगी सरकार

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 21 अक्टूबर 2022। छत्तीसगढ़ में लोगों को आयोडीन की कमी से होने वाले रोगों के संबंध में सरकार विशेष जागरूकता अभियान चलाने जा रही है। इसे लेकर 21 से 27 अक्तूबर तक वैश्विक आयोडीन अल्पता विकार नियंत्रण दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान सभी स्वास्थ्य केंद्रों में विशेष अभियान चलेगा। इस दौरान आयोडीन की कमी से होने वाली बीमारियों और उससे बचाव के संबंध में जानकारी दी जाएगी। 

आयोडीन की कमी का सबसे ज्यादा असर गर्भवती महिलाओं और शिशुओं में होता है। इसे देखते हुए आयोडीनयुक्त नमक की उपयोगिता और सभी आयु वर्ग में आयोडीन के महत्व के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। जिला मुख्यालय सहित सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में लोगों को आयोडीनयुक्त नमक के प्रयोग के लिए प्रेरित किया जाएगा। अफसरों का कहना है कि आयोडीन अल्पता विकार और आयोडीनयुक्त नमक व खाद्य पदार्थों के सेवन के प्रति जागरूकता बेहद जरूरी है। 

स्वास्थ्य विभाग के आयोडीन अल्पता विकार नियंत्रण कार्यक्रम के राज्य नोडल अधिकारी डॉ. कमलेश जैन ने बताया कि आयोडीन अल्पता विकार एवं आयोडीनयुक्त नमक के सेवन के संबंध में जन-जागरूकता लाने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं। शरीर में आयोडीन की कमी से होने वाले रोगों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए प्रतिवर्ष 21 अक्तूबर को वैश्विक आयोडीन अल्पता विकार निवारण दिवस मनाया जाता है। 

आयोडीन की कमी से इस तरह की समस्याएं

  • गर्भवती महिलाओं में गर्भपात का खतरा
  • नवजात शिशु का वजन कम होना
  • शिशु का मृत पैदा होना या जन्म के बाद मृत्यु होने का खतरा
  • बौद्धिक और शारीरिक विकास संबंधी समस्याएं 
  • शरीर का कम विकसित होना 
  • सुनने और बोलने की समस्या
  • समझ में कमी 

Leave a Reply

Next Post

बिजली तार बिछाकर 8 जंगली सुअरों का शिकार : 6 ग्रामीण गिरफ्तार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर 21 अक्टूबर 2022। बिलासपुर के जंगल में एक बार फिर करंट लगाकर आठ जंगली सुअरों को मार दिया गया। मामला सामने आने के बाद वन विभाग की टीम ने सुअर और उसके मांस को जब्त किया है। वहीं, जंगल में करंट लगाने वाले छह ग्रामीणों […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान