दक्षिण की जनता युवा आकाश के पक्ष में मतदान करेगी- दीपक बैज

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 13 नवंबर 2024। दक्षिण उपचुनाव के मतदान के पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि दक्षिण की जनता बदलाव के लिये मतदान करेगी। उन्होंने मतदाताओं से कांग्रेस के प्रत्याशी के पक्ष में मतदान का आग्रह किया है। कांग्रेस का प्रत्याशी युवा और जुझारू है। कांग्रेस का प्रत्याशी युवा है, उनको व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। इसके विपरीत भाजपा प्रत्याशी पर सांसद रहते हुये निष्क्रियता का तमगा लगा हुआ है। रायपुर की जनता ने सांसद के रूप में सुनील सोनी को अवसर दिया था लेकिन वे जन आकांक्षाओं पर खरा नहीं उतर पाये। कांग्रेस ने उनके मुकाबले सक्रिय युवा को मौका दिया है। विधायक के रूप में आकाश शर्मा रायपुर दक्षिण की जनता की बेहतर सेवा करेंगे। सरकार की असफलता से जनता में भाजपा के खिलाफ आक्रोश है। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में दक्षिण उपचुनाव को लेकर उत्साह है। कांग्रेस का कार्यकर्ता दक्षिण में कांग्रेस का विधायक बनाने को तत्पर है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि राज्य की आम आदमी भाजपा के राज में अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहा है। राजधानी में दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में बस स्टैण्ड में एक महिला के साथ सामूहिक दुराचार हो गया। राजधानी में भाजपा के राज में 5 बार गोली चल गयी, अंतरराष्ट्रीय गैंग पैर पसार रहे, राजधानी चाकूपुर बन गया, राजधानी में आदमी गाजर मूली की तरह काटे जा रहे, मरीन ड्राईव मर्डर ड्राइव बन गया है। रायपुर की कानून व्यवस्था बिगड़ गयी है। इन सब मुद्दो को लेकर कांग्रेस दक्षिण की जनता भाजपा के खिलाफ मतदान करेगी।

Leave a Reply

Next Post

श्री राम नाम सिमरन करने से होता है उद्धार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास

शेयर करेग्राम सेलर में 79 वे वर्ष अखंड नवधा रामायण कार्यक्रम का आयोजन छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर 13 नवंबर 2024। भगवान श्री राम का नाम पतित पावन है, भगवान श्री राम से बड़ा कोई नाम नहीं, राम कार्य से बड़ा कोई काम नहीं ,और राम सिमरन से बड़ा कोई प्रमाण नहीं […]

You May Like

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय....|....विधानसभा में अफीम की खेती मुद्दे पर हो रहा हंगामा....|....सऊदी की ईरान को खुली चेतावनी- हमले जारी रहे तो होगा “सबसे बड़ा नुकसान”....|....'बिना किसी भेदभाव के सभी को न्याय मिलेगा...' जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं जनसमस्याएं; दिए ये निर्देश....|....मुख्यमंत्री साय ने महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त की जारी, 641 करोड़ रुपये अंतरित....|....छत्तीसगढ़ में बालोद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जयस्तंभ चौक सील; पुलिस बल तैनात....|....शक्ति की समृद्धि: आर्थिक आत्मनिर्भरता देगी नारी शक्ति को नई उड़ान, घर से बदलाव की शुरुआत....|....हिंदू युवतियों का धर्मांतरण: संदिग्ध आतंकी से पूछताछ, ये हैं वो सवाल, जिनके अयान जावेद ने नहीं दिए जवाब....|....अमरोहा: मटर प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, छह महिलाओं कर्मियों की हालत बिगड़ी, अन्य में मची भगदड़....|....कोच के तौर पर भी चैंपियन गंभीर: दो आईसीसी ट्रॉफी दिलाने वाले पहले भारतीय कोच बने गौतम, आलोचकों को दिया जवाब