भाजपा के पोस्टर में राहुल के गलत चित्रण पर बिफरीं बहन प्रियंका, बोलीं- पीएम वादों की तरह कसमें भी भूल गए

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 06 अक्टूबर 2023। भाजपा और कांग्रेस के बीच सोशल मीडिया पर जारी पोस्टर वार दिन-प्रतिदिन तेज होता जा रहा है। केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा ने गुरुवार को एक्स पर राहुल गांधी का पोस्टर साझा किया, जिसमें उन्हें नए युग का रावण दिखाया गया है। अब अपने भाई की बचाव में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा उतर आई हैं। वह जमकर भाजपा पर भड़कीं और कहा कि क्या नरेंद्र मोदी अपने वादों की तरह कसमें भी भूल गए हैं। वाड्रा ने सोशल मीडिया एक्स पर हिंदी में ट्वीट कर निशाना साधा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जेपी नड्डा से पूछा कि वह राजनीति को गिरावट की कौन-सी मंजिल तक ले जाना चाहते हैं? 

उन्होंने लिखा, ‘नरेंद्र मोदी जी और जेपी नड्डा जी! आप राजनीति और बहस-मुबाहसे को गिरावट की कौन-सी मंजिल तक ले जाना चाहते हैं? आपकी पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से जो हिंसक और उकसाऊ ट्वीट किए जा रहे हैं, क्या उसमें आपकी सहमति है ? ज्यादा समय नहीं बीता, आपने शुचिता की कसम खाई थी। क्या वादों की तरह कसमें भी भूल गए हैं ?’

इससे पहले कांग्रेस ने एक्स पर ही पीएम नरेंद्र मोदी की तस्वीर सबसे बड़ा झूठा शीर्षक के साथ साझा की थी। साथ ही एक अन्य पोस्टर में पीएम को जुमला बॉय कहा गया था। कांग्रेस के पोस्टरों के जवाब में भाजपा ने अपने आधिकारिक हैंडल पर राहुल गांधी का कई सिर वाला पोस्टर जारी किया। पोस्टर में कांग्रेस नेता को अरबपति निवेशक जॉर्ज सोरोस से भी जोड़ा गया है, जिन पर भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। भाजपा ने लिखा कि नए युग का रावण है। धर्म विरोधी है। राम विरोधी है। इसका लक्ष्य भारत को नष्ट करना है।

राहुल की करना चाहते हैं हत्या

वहीं,  कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने भाजपा द्वारा पोस्ट किए गए राहुल गांधी के ग्राफिक को शर्मनाक बताया। उन्होंने कहा, ‘’राहुल गांधी की तुलना रावण से करने वाले भाजपा के हैंडल पर ‘शर्मनाक’ ग्राफिक की निंदा करने के लिए कोई शब्द नहीं है। उनके नापाक इरादे साफ हैं, वो लोग उनकी हत्या करना चाहते हैं। उन्होंने तुच्छ राजनीतिक लाभ लेने के लिए उनकी एसपीजी सुरक्षा वापस ले ली।’

राहुल के खिलाफ लोगों को उकसा रहे
कांग्रेस सांसद मनिकम टैगोर ने कांग्रेस नेता को रावण के रूप में दिखाए जाने पर कहा कि भाजपा लोगों को राहुल गांधी के खिलाफ हिंसा करने के लिए उकसा रहे हैं। वह एक ऐसे नेता हैं, जिन्होंने हिंसा में अपने पिता और दादी को खो दिया है। टैगोर ने आगे कहा कि एक राष्ट्रीय पार्टी की ओर से इस तरह की प्रचारात्मक बातें दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय हैं। पीएम मोदी और जेपी नड्डा को इसका जवाब देना चाहिए। उन्हें इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। विपक्षी नेताओं के प्रति इस तरह का हिंसक व्यवहार अस्वीकार्य है।

Leave a Reply

Next Post

विश्व कप में भारत को बड़ा झटका, शुभमन गिल की तबीयत खराब; ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना मुश्किल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 06 अक्टूबर 2023। वनडे विश्व कप 2023 में अपना अभियान शुरू करने से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल की तबीयत बिगड़ गई है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में उनका खेलना मुश्किल है। हालांकि, पाकिस्तान […]

You May Like

अवॉर्ड नहीं, जिम्मेदारी है-ऐश्वर्य ठाकरे....|....'सेक्स के लिए राजी नहीं थी मां, इसलिए बेटे को मार डाला'... आरोपी बोला- तड़पाने के लिए उंगलियां काटीं और फिर....|....झारखंड में अफवाह बनी जानलेवा: बच्चा चोरी के संदेह में हिंसक हुई भीड़, विक्षिप्त महिला की हत्याकर ली जान....|....कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, BJP विधायकों ने की नारेबाजी....|....गृहमंत्री विजय का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले-भूपेश सरकार में सात बार चाइना गई थी ड्रग सप्लायर नव्या मलिक....|....'कोविड टीकाकरण से हुई मौत के बाद मुआवजे के लिए नीति बनाए केंद्र', सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब....|....बंगाल में परिवर्तन यात्रा: भाजपा समर्थकों की भीड़ उमड़ी, विपक्षी दल का दावा- चुनाव के बाद होगा सत्ता परिवर्तन....|....सात की मौत: 60 फीट गहरे बेसमेंट से दबे मजदूर, समय पर मिलती सूचना तो बच जाती कई की जान; दीवार ढहने से हादसा....|....रायसेन किले से ‘ईरान जिंदाबाद’ के लगाए नारे, रील भी बनाई; अब पुलिस ने जुलूस निकालकर चार को कोर्ट पहुंचाया....|....राहुल गांधी बोले- कर दिया काम यूथ कांग्रेस वालों ने; भाजपा ने बयान को बताया शर्मनाक