विपक्ष बयानबाजी में व्यस्त है, हमारी सरकार काम कर रही: एम.के. स्टालिन

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

चेन्नई 10 अप्रैल 2026। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि वे उनके पतन की कामना व बयानबाजी में समय गंवा रहे हैं, जबकि उनकी सरकार का ध्यान जनता के लिए काम करने पर केंद्रित है। बृहस्पतिवार को यहां मरैमलैनगर में एक विशाल चुनावी रैली को संबोधित करते हुए स्टालिन ने कहा, “हमने अन्नाद्रमुक (अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम) के उस शासन को हटाया, जिसने तमिलनाडु को 10 वर्षों तक पीछे धकेल दिया था। आपके समर्थन से द्रविड़ मॉडल की सरकार बनी, जो राज्य के लिए एक नयी शुरुआत है। विपक्ष बातें करता है, हम काम करते हैं।” उन्होंने कहा कि ‘द्रविड़ मॉडल 2.0’ (जिसे उनकी पार्टी अपने संभावित दूसरे कार्यकाल के रूप में पेश कर रही है) राज्य के भविष्य का खाका है। अन्नाद्रमुक नेता ई.के. पलानीस्वामी पर निशाना साधते हुए स्टालिन ने आरोप लगाया कि वह नीतिगत मुद्दों पर चर्चा करने के बजाय “चरित्र हनन” और “झूठ फैलाने” में लगे हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि पलानीस्वामी की हालिया टिप्पणियां मर्यादा की सीमा लांघ चुकी हैं क्योंकि उन्होंने उनकी मौत की दुआ मांगी। स्टालिन ने अपनी सरकार की प्रमुख कल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने भाजपा और अन्नाद्रमुक के कथित गठजोड़ को लेकर भी निशाना साधते हुए अन्नाद्रमुक को “दिल्ली (केंद्र) के इशारों पर काम करने वाला” बताया। 

Leave a Reply

Next Post

पश्चिम बंगाल के लिए भाजपा का घोषणापत्र जारी: अमित शाह बोले- राज्य में 45 दिन के अंदर 7वां वेतन आयोग लागू करेंगे

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोलकाता 10 अप्रैल 2026। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के दौरे में है। इस दौरान वह विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का घोषणापत्र जारी कर रहे हैं। पार्टी ने इसे भरोसे का पत्र नाम दिया है। घोषणापत्र में समाज के सभी […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ