भारत के लिए T20 में शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने शुभमन, हिटमैन रोहित से भी जुड़ा अजब संयोग

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 02 फरवरी 2023। भारत ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए तीसरे और निर्णयक टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को 168 रन से हरा दिया। यह टीम इंडिया की टी20 में न्यूजीलैंड पर सबसे बड़ी जीत है। इस जीत में शुभमन गिल का अहम योगदान रहा। उन्होंने 63 गेंदों में नाबाद 126 रन की तूफानी पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 12 चौके और सात छक्के लगाए। इस दौरान शुभमन का स्ट्राइक रेट 200 का रहा।  शुभमन ने इस दौरान कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। वह टी20 अंतरराष्ट्रीय में शतक लगाने वाले सबसे युवा भारतीय बल्लेबाज बन गए। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 23 साल 146 दिन की उम्र में शतक जड़ा। इससे पहले यह रिकॉर्ड सुरेश रैना के नाम था। रैना ने 23 साल 156 दिन की उम्र में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2010 में टी20 शतक जड़ा था। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर केएल राहुल हैं। राहुल ने 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 24 साल 131 दिन की उम्र में शतक जड़ा था।

तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले पांचवें बल्लेबाज

इसी के साथ शुभमन टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत की ओर से शतक लगाने वाले सातवें बल्लेबाज हैं। उनसे पहले सुरेश रैना, रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव और दीपक हुड्डा ऐसा कर चुके हैं। वहीं, वह भारत की ओर से तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले पांचवें बल्लेबाज हैं। उनसे पहले रैना, रोहित, राहुल और कोहली ऐसा कर चुके हैं। ओवरऑल यह शुभमन का छठा अंतरराष्ट्रीय शतक रहा।

वनडे में दोहरा शतक और टी20 शतक वाले चौथे बल्लेबाज

हालांकि, वनडे में दोहरा शतक के साथ टी20 अंतरराष्ट्रीय में शतक लगाने वाले वह सिर्फ चौथे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले रोहित शर्मा, न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल और वेस्टइंडीज के क्रिस गेल ऐसा कर चुके हैं। रोहित के साथ शुभमन का एक संयोग भी सामने आया है। दरअसल, शुभमन ने न्यूजीलैंड के भारत दौरे पर ही एक टूर में ही वनडे में दोहरा शतक और टी20 शतक जड़ा। यानी शुभमन ने 18 जनवरी को वनडे में न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक लगाया था और अब टी20 शतक लगाया है। 

पिछले 17 दिन के अंदर शुभमन का चौथा शतक
यह पिछले 17 दिन के अंदर शुभमन का चौथा अंतरराष्ट्रीय शतक है। इससे पहले तीन शतक शुभमन ने वनडे फॉर्मेट में लगाए हैं। उनमें एक दोहरा शतक भी है। इसी साल 15 जनवरी को शुभमन ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे में 116 रन की पारी खेली थी, इसके बाद 18 जनवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में 208 रन बनाए थे। 24 जनवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ ही शुभमन ने 112 रन बनाए थे। अब उन्होंने टी20 में शतक जड़ दिया है। 

Leave a Reply

Next Post

ईवीएम खरीदने के लिए 1900 करोड़ आवंटित, अगले साल के महत्वपूर्ण चुनाव के मद्देनजर लिया फैसला

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 02 फरवरी 2022। केंद्रीय कानून मंत्रालय को 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन खरीदने के लिए केंद्रीय बजट में लगभग 1,900 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। चुनाव आयोग को ईवीएम की खरीद के लिए 1,891.78 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। […]

You May Like

यदि पाकिस्तान से इतना प्यार है तो वहां से चुनाव लड़ें: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री का कांग्रेस पर कटाक्ष....|....दिल्ली में नाबालिगों की चाकू से गोदकर हत्या, कुछ दिन पहले थप्पड़ मारने को लेकर हुआ था विवाद....|....मातम में बदली बच्चे के मुंडन की खुशियां, बाउंड्रीवॉल से टकराकर पलटी कार , 6 लोगों की दर्दनाक मौत.......|....दिल्ली-NCR में आंधी-तूफान से तबाही जैसा मंजर, कई जगह उखड़े पेड़, इमारतों को भी नुकसान; दो की मौत....|....मां को मारी गोली, पत्नी की हथौड़े से ली जान, तीन बच्चों को छत से फेंका; पांच कत्ल कर खुद ने दी जान....|....'आतंकियों को सबक सिखाने के बजाय आतंकी संगठनों के साथ बैठकें करते थे', पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला....|....सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को दी राहत, एक जून तक के लिए मिली अंतरिम जमानत....|....सीता सोरेन के समर्थन में रक्षा मंत्री राजनाथ की रैली, कहा- झामुमो आकंठ भ्रष्टाचार में लिप्त....|....अदरक नहीं बल्कि इस मसाले की चाय पीने पर शरीर को मिलते हैं ढेरों फायदे, वजन भी हो सकता है कम....|....गर्मी में दही खाने के मिलते हैं 3 बड़े फायदे, डाइट में जरूर करें शामिल