एसबीआई बैंक में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी; दमकलकर्मियों ने पाया काबू

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोरबा 26 जून 2024। कोरबा में एसबीआई कर्मी की लापरवाही से भीषण आगजनी हो गई। यहां काम के बाद कर्मी एसी ऑफ करना भूल गए, जिससे बढ़ती गर्मी ने शार्ट सर्किट करा दिया जिससे यहां भीषण आग लग गई। दरअसल, मंगलवार देर रात करीब सवा 12 बजे घंटाघर चौक के पास निहारिका क्षेत्र में स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा कार्यालय में आग लग गई। आग लगने की जानकारी होते ही यहां आस-पास के लोगों में अपराध अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जिसके बाद तुरंत सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। 

सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाना शुरू किया। आग कैश और जरूरी दस्तावेजों तक पहुंचती उससे पहले ही काबू पा लिया। बैंक के अधिकारी माधवी सिंह ने बताया कि उसे फोन पर घटना की जानकारी मिली, जहां मौके पर पहुंची तो देखा कि ऑफिस में आग लगी हुई है। दमकल वाहन को बुलाया गया, जहां उसकी मदद से आग पर काबू पाया गया।

Leave a Reply

Next Post

सीएम सोरेन की चेतावनी- मादक पदार्थ बेचने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, नशामुक्त झारखंड का रखा लक्ष्य

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रांची 26 जून 2024। झारखंड को नशामुक्त बनाने का झारखंड सरकार ने लक्ष्य तय किया है। मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने चेतावनी दी है कि नशा बेचने वाले और मादक पदार्थों की खेती में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार हमारा लक्ष्य झारखंड […]

You May Like

चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव....|....मरवाही में युवक पर जानलेवा हमला....|....रेलवे ट्रैक पर बैठे युवक के ऊपर से गुजरी मालगाड़ी, दोनों पैर कटे....|....शिक्षक दिवस पर कलेक्टर बने शिक्षक....|....शेफाली वर्मा ने रचा इतिहास: महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में पूरे किए 3000 रन....|....पीएम मोदी 11 साल बाद राज्य मंत्रियों से सीधा संवाद करेंगे....|....'अमेरिकी सेना बच्चों की हत्यारी, उनका झूठा गौरव तोड़ा'....|....'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका