झारखंड को 1 कैबिनेट और एक राज्य मंत्री मिलने की उम्मीद, अन्नपूर्णा देवी व निशिकांत दुबे मोदी कैबिनेट में हो सकते हैं शामिल

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रांची 09 जून 2024। नरेंद्र मोदी आज तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रहे है। नरेंद्र मोदी आज शाम 7 बजे प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। ऐसे में सभी की निगाहें मोदी कैबिनेट में मंत्री बनने वाले लोगों की लिस्ट पर टिकी हैं। इस बीच झारखंड से भी मोदी कैबिनेट में कई लोगों के शामिल होने की चर्चा तेज हो गयी है। ऐसा माना जा रहा है कि झारखंड से एक कैबिनेट और एक राज्य मंत्री बनाए जा सकते हैं।

निशिकांत दुबे और अन्नपूर्णा देवी को लेकर चर्चा काफी तेज
झारखंड में भाजपा के 8 सांसदों में सबसे अधिक चार बार सांसद चुने गए निशिकांत दुबे और कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी को लेकर चर्चा काफी तेज है। वहीं एनडीए में सहयोगी दल आजसू पार्टी के चंद्रप्रकाश चौधरी को भी राज्य मंत्री बनाए जाने की चर्चा है। आजसू पार्टी चंद्रप्रकाश चौधरी को यदि कैबिनेट में मौका नहीं मिल पाता है, तो जमशेदपुर संसदीय सीट से लगातार तीसरी बार सांसद बने विद्युत वरण महतो को मौका मिल सकता है। वहीं, चुनाव हारने के बावजूद अर्जुन मुंडा या सीता सोरेन को मंत्री बनाए जाने की चर्चा है। अर्जुन मुंडा पिछली सरकार में जनजातीय मामलों के साथ कृषि मंत्री थे, लेकिन इस वो खूंटी लोकसभा सीट से करीब डेढ़ लाख से अधिक मतों के अंतर से चुनाव हार गए। उधर, दुमका सीट से बीजेपी की सीता सोरेन ने जेएमएम को इस बार कड़ी टक्कर दी। संताल परगना के इलाके में प्रभाव जमाने के लिए सीता सोरेन को केंद्र सरकार में महत्वपूर्ण स्थान दिए जाने की चर्चा है।

PM आवास पहुंचीं अन्नपूर्णा देवी
बता दें कि नेताओं को मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए फोन आने शुरू हो गए हैं। साथ ही साथ कई नेताओं को पीएम आवास भी बुलाया गया है। इस बीच सूत्रों के मुताबिक, कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी भी पीएम आवास पहुंचीं हैं। ऐसा माना जा रहा है कि कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी को भी कैबिनेट में जगह मिल सकती है।कोडरमा सीट से विजयी अन्नपूर्णा देवी मोदी 2.0 में भी केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री थीं, ऐसे में उन्हें भी मोदी 3.0 में केंद्रीय कैबिनेट में दोबारा दायित्व सौंपा जा सकता हैं। 

Leave a Reply

Next Post

भारत की बैटिंग लाइनअप पर आया पाकिस्तान से सुझाव, दिग्गज ने कोहली को दी ओपनिंग नहीं करने की सलाह

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 09 जून 2024। टी20 विश्व कप 2024 में अपना दूसरा मैच खेलने के लिए भारतीय टीम तैयार है। आज भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा टूर्नामेंट का 19वां मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। इस […]

You May Like

खादी का नया अवतार, जेन-ज़ेड के साथ स्वदेशी का विस्तार....|....शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा....|....मध्यप्रदेश के 13 पदों पर आईएएस अवार्ड के लिए दिल्ली में हुई डीपीसी....|....किताबों में देरी से निपटने के लिए ई कंटेंट तैयार....|....विंटर एक्शन प्लान से धुलेगा प्रदूषण!....|....काबू में आया धनराज: लगे तीन इंजेक्शन, हथिनी को देखने के बाद बिदक गया था