नारी निकेतन में जुल्म, युवतियों से पैर दबवाने का वीडियो वायरल; युवती का आरोप- उल्टा लटका कर पीटने की मिलती है धमकी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

दंतेवाड़ा 26 जुलाई 2022 । छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में स्थित नारी निकेतन में रह रही युवतियों और महिलाओं पर अत्याचार करने का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि नारी निकेतन की एक महिला एक युवती से अपने पैर दबवा रही है। कई अन्य महिलाएं भी वहां नजर आ रही हैं। इसके अलावा एक युवती ने अपना वीडियो भी बनाया है जिसमें उन्होंने नारी निकेतन प्रबंधन पर कई गंभीर आरोप लगए हैं। 

यहां सबसे पहले आपको बता दें कि जिला मुख्यालय में स्थित इस नारी निकेतन में अनाथ, अविवाहित, विधवा, प्रताड़ित और बेसहारा महिलाओं को आश्रय दिया जाता है। लेकिन अब यह निकेतन प्रताड़ना सेंटर में तब्दील हो गया है। वीडियो में जो महिला अपने पैर दबवा रही है वो यहां की चपरासी बताई जा रही है। इस वक्त नारी निकेतन में 12 निराश्रित महिलाएं रहती हैं। यहां की युवतियों का आरोप है कि उनसे नौकर की तरह काम करवाया जाता है। निकेतन में आश्रय लेने वाली युवतियों का आरोप है कि उनसे बर्तन धुलवाया जाता है, झाड़ू-पोंछा करवाया जाता है।

इस नारी निकेतन की अधीक्षिका कल्पना रथ हैं। कल्पना रथ पहले भी विवादों में रही हैं। पिछले साल उनपर एनजीओ की महिलाओं ने जबरन पैसे वसूली का आरोप लगाया था। एक युवती ने अपना जो वीडियो बनाया है उसमें आरोप लगाया गया है कि अधीक्षिक सही ढंग से भोजन नहीं देती हैं।

उनके साथ मारपीट करती हैं, पैर से मारती हैं, गला दबा देती हैं और धमकी देती हैं कि उल्टा टांगकर मारूंगी। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में जिला कार्यक्रम अधिकारी के हवाले से कहा जा रहा है कि इस नारी निकेतन की अधीक्षिका की शिकायत दंतेवाड़ा कलेक्टर से हुई है। मामले की जांच चल रही है।

Leave a Reply

Next Post

एक किक में जलकर खाक हो गई एक्टिवा:पहले दिन घूमने के लिए निकले, जैसे ही स्टार्ट की आग लग गई; सेकेंड हैंड खरीदी थी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           कोरबा 26 जुलाई 2022 । छत्तीसगढ़ के कोरबा में मंगलवार सुबह एक एक्टिवा में सड़क पर अचानक आग लग गई। इससे पहले कि फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचती एक्टिवा जलकर खाक हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि एक्टिवा सेकेंड हैंड खरीदी गई थी और […]

You May Like

कैंसर के खिलाफ जंग में बड़ी जीत....|....युवराज-वाल्मीकि की हैट्रिक ने संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को किया परास्त....|....40 हजार रुपये सैलरी, करोड़ों की संपत्ति!....|....रामचंडी मंदिर पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय....|....पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ....|....श्रीकृष्ण के जीवन पर शोध करने वालों को सरकार देगी सहयोग....|....स्लोवाक राजदूत पर चला शाहरुख की फिल्म का जादू....|....बंगाल की खाड़ी में उठेगा चक्रवाती तूफान....|....अमेरिकी चुनावी रैलियों में छाया ऑपरेशन सिंदूर....|....सड़क के गड्ढे भरने में नाकाम मंत्री अधिकारियों को फटकारते हुए रील बनाने में व्यस्त - कांग्रेस