कोहली की खराब फॉर्म से नाखुश हैं बचपन के कोच, बोले- वह जिस तरीके से आउट हो रहे वह स्वीकार नहीं

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 26 दिसंबर 2022। बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया ने 2-0 से जीत हासिल की है। इस जीत के साथ ही भारत के लिए टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की राह आसान हो गई है। हालांकि, इस बार भारत के लिए बांग्लादेश का दौरा इतना आसान नहीं रहा। पहले वनडे सीरीज में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा फिर टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में भी भारत को सिर्फ तीन विकेट से जीत मिली। अगर अश्विन ने बल्ले के साथ कमाल नहीं किया होता तो भारत बांग्लादेश के खिलाफ पहली बार कोई टेस्ट मैच हार सकता था।  इस सीरीज में भारत के दिग्गज बल्लेबाज रन बनाने के लिए जूझते दिखे। इनमे कप्तान राहुल और विराट कोहली का नाम भी शामिल है। विराट के लिए यह दौरा बेहद मुश्किल रहा। दो मैच की चार पारियों में वह सिर्फ 45 रन बना सके। इसके अलावा फील्डिंग में भी उन्होंने दूसरे टेस्ट में कई कैच टपकाए। 

टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली का खराब फॉर्म जारी है। क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में वह 2019 के बाद से कोई शतक नहीं लगा पाए हैं। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ ही अपना आखिरी टेस्ट शतक लगाया था। ऐसे में उम्मीद की जा रही थी कि कोहली इस दौरे पर अपने टेस्ट शतक का सूखा खत्म करेंगे, लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाए। इसके बाद विराट के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने उनके आउट होने के तरीके पर नाराजगी जताई है। 

कोहली को थोड़ा अटैक करने की जरूरत
एक स्पोर्ट्स चैनल से बातचीत में उन्होंने कहा “एक बल्लेबाज आउट होने के बाद काफी निराश होता है और विराट कोहली स्वभाव से बहुत आक्रामक हैं। लेकिन जिस तरह से वह आउट हो रहे हैं वह स्वीकार्य नहीं है। बांग्लादेशी स्पिनरों के खिलाफ उसके कद के बल्लेबाज को संघर्ष करते देखना दुर्भाग्यपूर्ण है। उसे और अधिक दृढता के साथ बल्लेबाजी करनी थी। राजकुमार शर्मा ने कहा “सर्कल के अंदर मिड-ऑन और मिड-ऑफ दोनों फील्डर के साथ, वह थोड़ा और अधिक स्वतंत्र रूप से खेल सकते थे। जब तक आप एक स्पिनर को परेशान नहीं करते, वह आपको खेलने नहीं देगा। आपको थोड़ा स्लॉग करने की जरूरत है। उन्हें बाहर की गेंद को स्वीप करने या दूसरे तरीके से रन बनाने की जरूरत है।

Leave a Reply

Next Post

बाबर को मैदान के बाहर की चीजों में कोई रुचि नहीं, अफरीदी बोले- उन्हें बेहतर कप्तान बनाएंगे

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 26 दिसंबर 2022। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 0-3 की हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में बवाल मचा हुआ है। यहां क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष से लेकर चयनकर्ता तक सब कुछ बदल चुका है। चार दिन के अंदर पाकिस्तान में दो बड़े बदलाव […]

You May Like

बस्तर दशहरा के ऐतिहासिक मुरिया दरबार में शामिल होंगी राष्ट्रपति मुर्मू....|....भाजयुमो नेता शुभांकर द्विवेदी गिरफ्तार....|....बालाघाट के रास्ते जबलपुर के जंगलों में दाखिल हुआ हाथियों का कुनबा....|....केंद्रीय जेल में नवरात्रि पर दिखा भक्ति और संस्कृति का अनूठा संगम....|....70 फर्जी पासपोर्ट से 120 विदेश यात्राएं, 100 से ज्यादा संदिग्ध....|....कल है विजयादशमी, जानें क्या खरीदना शुभ और किन चीजों से बचना जरूरी....|....मुर्गी नहीं गायों से इंसान में सामने आया बर्ड फ्लू का मामला....|....बिना हाथ की तीरंदाज शीतल ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बराबर किया....|....पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया....|....'धुरंधर 2' को पछाड़ 'जेलर 2' ने रचा इतिहास