कंगना रनौत को मिल गया पार्टनर, शादी और बच्चों के प्लान पर खुद किया खुलासा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 11 नवंबर 2021। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत एक्टिंग की दुनिया में लोहा मनवाने के बाद अब अपकमिंग दिनों में खुद को एक बेहतरीन वाइफ और मां के रुप में देखना चाहती हैं। ये बातें एक्ट्रेस ने लोगों को खूद बताया कि वह अगले पांच सालों में अपनी जिंदगी को शादीशुदा और बच्चों के साथ देखती हैं। इसके अलावा उन्होंने अपने फैंस से वादा किया है कि वह जल्दी अपने होने वाले पति के बारें सभी को जल्द बताएंगी। हमेशा से ही  बेबाकी से अपनी बातें रखने के लिए मशहूर कंगना अपने बयानों को लेकर चर्चा का विषय बनी रहती हैं। एक बार फिर वह अपने बेबाक विचारों को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। दरअसल जब कंगना से उनकी निजी जिंदगी को लेकर कुछ सवाल पूछे गए थे तो उन्होंने बिंदास अंदाज में जवाब देखकर सभी का दिल जीत लिया। 

मां और वाइफ के रूप में खुद को देखना चाहती हैं

कंगना से समिट के दौरान पूछा गया कि आप अगले पांच सालों में अपनी जिंदगी को कैसे देखती हैं? इस पर कंगना ने सबसे पहले अपनी शादी, बेबी प्लानिंग को बताते हुए कहा , “मैं निश्चित तौर पर शादी करना चाहती हूं और फैमिली प्लानिंग करना (बच्चे पैदा) चाहती हूं।  मैं खुद को पांच साल बाद एक मां के रूप में देखती हूं, एक पत्नी के रूप में, और एक ऐसे इंसान के रूप में जो नए भारत के सपने में सक्रिय रूप से भाग ले रहा है।

जब बताएंगी किससे करेंगी शादी

कंगना के जवाब को सुनकर जब उनसे ये पूछा गया कि वह किससे शादी करने वाली हैं तो एक्ट्रेस इस बात की सीक्रेट रखना उचित समझा और बहुत ही शांत और मुस्कुराते हुए जवाब में कहा कि इस बारें में सभी को जल्द ही पता चल जाएगा। 

इससे पहले उनका यह बयान रहा सुर्खियों में

आपको बता दें कि बीते साल 2020 में एक इंटरव्यू में कंगना ने शादी और बच्चों को लेकर काफी बातें शेयर कर चुकी हैं। कंगना भले ही अभी सिंगल हैं लेकिन वह मैरिड लाइफ के सपने वह अपनी 20 साल की उम्र से देख रही हैं। इंटरव्यू में कंगना ने बताया था कि जब वो 20 साल की हुआ करती थीं, तब वो चाहती थीं कि उनकी भी खुद की फैमिली हो क्योंकि वह अपने आपको अधूरा समझती थीं। मगर समय के साथ उन्होंने ये समझा कि ऐसा बिल्कुल नहीं है। कंगना फिर कहा था कि मुझे ऐसा लगता है कि शादी और बच्चे करना कोई जरुरी बात नहीं है। उन्होंने बताया कि वो अपने जीवन के इस पड़ाव को काफी अच्छी तरीके से एंजॉय कर रही हैं।

Leave a Reply

Next Post

डोभाल के अफगानिस्तान प्लान से तालिबान भी है खुश, कहा- हमें बड़ी उम्मीद है

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 11 नवंबर 2021। अफगानिस्तान को लेकर एक दिन के अंतर पर भारत और पाकिस्तान में बैठके हो रही हैं। भारत ने जहां बुधवार को एनएसए लेवल पर सात अन्य देशों के साथ बैठक की तो वहीं पाकिस्तान में आज मीटिंग होने जा रही है, […]

You May Like

बस्तर दशहरा के ऐतिहासिक मुरिया दरबार में शामिल होंगी राष्ट्रपति मुर्मू....|....भाजयुमो नेता शुभांकर द्विवेदी गिरफ्तार....|....बालाघाट के रास्ते जबलपुर के जंगलों में दाखिल हुआ हाथियों का कुनबा....|....केंद्रीय जेल में नवरात्रि पर दिखा भक्ति और संस्कृति का अनूठा संगम....|....70 फर्जी पासपोर्ट से 120 विदेश यात्राएं, 100 से ज्यादा संदिग्ध....|....कल है विजयादशमी, जानें क्या खरीदना शुभ और किन चीजों से बचना जरूरी....|....मुर्गी नहीं गायों से इंसान में सामने आया बर्ड फ्लू का मामला....|....बिना हाथ की तीरंदाज शीतल ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बराबर किया....|....पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया....|....'धुरंधर 2' को पछाड़ 'जेलर 2' ने रचा इतिहास