1.20 लाख की सालाना आय वाले परिवारों का बनेगा राशन कार्ड, दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 18 जनवरी 2026। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में अब 1.20 लाख रुपये की सालाना आय वाले परिवारों का राशन कार्ड बनेगा। यह फैसला दिल्ली कैबिनेट ने सीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया। मुख्यमंत्री ने बताया कि नियमों के अभाव में दिल्ली में 3 लाख 89 हजार 883 से अधिक आवेदन लंबित हैं और 11 लाख 65 हजार 965 से ज्यादा लोग आज भी खाद्य सुरक्षा की प्रतीक्षा कर रहे हैं। इन्हें अब पारदर्शी और जरूरत-आधारित प्रणाली के तहत शामिल किया जाएगा। रेखा गुप्ता ने बताया कि राशन कार्ड बनवाने के लिए राजस्व विभाग की ओर से जारी आय प्रमाणपत्र अनिवार्य किया गया है। नए नियमों के अनुसार ऐसे परिवार जिनके पास दिल्ली में ए से ई श्रेणी की कॉलोनियों में संपत्ति है, जो आयकर देते हैं और जिनके पास चार पहिया वाहन है (रोजी-रोटी के लिए इस्तेमाल होने वाला एक कमर्शियल वाहन इसमें शामिल नहीं है)। परिवार का कोई सदस्य सरकारी सेवा में है या जिनके घर में 2 किलोवाट से अधिक का बिजली कनेक्शन है। ऐसे परिवार इस योजना के पात्र नहीं होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला स्तरीय समितियों के माध्यम से आवेदनों की जांच, स्वीकृति और प्राथमिकता तय की जाएगी। जिला स्तरीय समिति को प्राथमिकता निर्धारण की केंद्रीय इकाई बनाया गया है। इसकी अध्यक्षता जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) या अपर जिला मजिस्ट्रेट (एडीएम) करेंगे। समिति में स्थानीय विधायक और संबंधित अधिकारी शामिल होंगे। 20 प्रतिशत की वेटिंग लिस्ट भी बनाई जाएगी, जिससे रिक्तियों को समय पर भरा जा सके।

लंबित आवेदनों का जल्द होगा समाधान
मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार ने खाद्य सुरक्षा प्रणाली डेटा की जांच की। डेटा वेरिफिकेशन से पता चला कि लगभग 6 लाख 46 हजार 123 ऐसे लाभार्थी सामने आए जिनकी आय जानकारी नियमों से मेल नहीं खाती थी। 95 हजार 682 ऐसे लोग थे जो लंबे समय से सिस्टम में थे लेकिन लाभ नहीं ले रहे थे। 6,185 मामलों में लाभ मृत लोगों के नाम पर दर्ज था। वर्तमान में 3 लाख 89 हजार 883 से अधिक आवेदन लंबित हैं और 11 लाख 65 हजार 965 से अधिक लोग खाद्य सुरक्षा का इंतजार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

जगदलपुर में भीषण सड़क हादसा: तालाब में गिरी तेज रफ्तार अनियंत्रित स्कॉर्पियो, तीन युवकों की मौत और चार घायल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर जगदलपुर 18 जनवरी 2026। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर शहर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। यह हादसा शहर के कालीपुर क्षेत्र में तब हुआ जब तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर पास के एक तालाब […]

You May Like

छत्तीसगढ़ का मोस्ट वांटेड नक्सली मिसिर बेसरा गिरफ्तार....|....रायगढ़ में रवि भगत पर केस दर्ज; जेल दाखिल....|....जेएसडब्ल्यू प्लांट से 7.5 किलो तांबा तार चोरी....|....ट्रेलर ब्रेकडाउन से थमी रफ्तार....|....जहरीले जंतु के काटने से 3 वर्षीय मासूम की मौत....|....बलरामपुर कलेक्टर ने कृषि विस्तार अधिकारी को किया निलंबित....|....रायपुर में लगी भीषण आग; बार सहित 4 दुकानें जलकर खाक....|....संवेदनशील पहल से लौट रही जिंदगी की मुस्कान....|....कोतबा-बागबहार सड़क का काम प्रगति पर, अक्टूबर-2026 तक पूरा करने का लक्ष्य....|....लोदाम में बर्तन दुकान पर दबिश, 13 घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर अवैध रूप से भंडारित मिले