‘भारत में लालफीताशाही कम हुई’, प्रधानमंत्री मोदी ने वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की टिप्पणी दोहराई

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 09 दिसंबर 2023। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार सुबह वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से फिनटेक से जुड़े हुए ग्लोबल थॉट लीडरशिप प्लेटफॉर्म-इन्फिनिटी फोरम के दूसरे संस्करण को संबोधित किया।

निवेश के लिए बेहतर माहौल
पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज और वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के एक बयान को दोहराया। उन्होंने कहा कि अल्बनीज ने इस साल की शुरुआत में कहा था कि भारत ग्लोबल साउथ को नेतृत्व देने के लिए मजबूत स्थिति में है। वहीं, कुछ हफ्ते पहले वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम का कहना था कि भारत में लालफीताशाही कम हुई है और निवेश के लिए बेहतर माहौल है।

नई टेक्नोलॉजी की तलाश 
बता दें, इन्फिनिटी फोरम का दूसरा संस्करण वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2024 के पूर्ववर्ती कार्यक्रम के रूप में भारत सरकार के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण और गिफ्ट सिटी द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया। यह फोरम ऐसा मंच है कि जहां दुनिया भर से प्रगतिशील विचार, गंभीर समस्याएं, नई टेक्नोलॉजी की तलाश की जाती हैं, उनपर चर्चा की जाती है और समाधानों व अवसरों में विकसित की जाती है।

Leave a Reply

Next Post

अमेरिका में भारी भीड़ के बीच घिरे 'एनिमल' के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा, प्रशंसकों ने जमकर लगाए नारे

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 09 दिसंबर 2023। फिल्म निर्माता संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘एनिमल’ एक सप्ताह पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसे पहले दिन ही ब्लॉकबस्टर हिट घोषित कर दिया गया था। विजय देवरकोंडा की ‘अर्जुन […]

You May Like

बड़े पर्दे पर दिखेगी मुंबई अंडरवर्ल्ड की कहानी....|....जेलर 2 विवाद: मोहनलाल के बॉडी डबल ने तोड़ी चुप्पी....|....एसआईआर के खिलाफ प्रदर्शनों का विदेशी कनेक्शन?....|....सोनाली कुलकर्णी और नीरू शर्मा की ‘लाइक माँ’ खोलेगी बचपन के जख्मों और पीढ़ियों के दर्द का सच....|....खादी का नया अवतार, जेन-ज़ेड के साथ स्वदेशी का विस्तार....|....शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा