मानसून सीजन में अब तक 98 लोगों की माैत, राज्य में 209 सड़कें बाधित, इतने दिन बरसेंगे बादल

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

शिमला 14 जुलाई 2025। हिमाचल प्रदेश के कई भागों में बारिश का दाैर लगातार जारी है। जगह-जगह भूस्खलन से प्रदेश में सोमवार सुबह 10:00 बजे तक 209 सड़कें बाधित रहीं। इसके अतिरिक्त 139 बिजली ट्रांसफार्मर व 745 जल आपूर्ति योजनाएं प्रभावित हैं। आपदा प्रभावित मंडी जिले में 13 दिनों बाद भी 157 सड़कें व 133 जल आपूर्ति स्कीमें ठप हैं। वहीं कांगड़ा जिले के धर्मशाला, नूरपुर व देहरा उपमंडल में 612 जल आपूर्ति योजनाएं प्रभावित हैं। वहीं मंडी-कुल्लू नेशनल हाईवे 4 मील के पास भूस्खलन के कारण फिर बाधित हो गया। मार्ग के बार-बार बंद होने से कुल्लू और मनाली की ओर जाने वाले यात्रियों व पर्यटकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

1227 कच्चे-पक्के घर क्षतिग्रस्त
इस मानसून सीजन में 20 जून से अभी तक 98 लोगों को जान गंवानी पड़ी है। 178 लोग घायल हुए हैं। 34 लोग अभी भी लापता हैं। 41 लोगों की सड़क हादसों में माैत हुई है। अब तक अचानक बाढ़ की 31, बादल फटने की 22 व भूस्खलन की 18 घटनाएं सामने आ चुकी हैं। बादल फटने, भूस्खलन, बाढ़ से अब तक 1227 कच्चे-पक्के घरों, दुकानों को क्षति हुई है। 788 गोशालाएं भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। 954 पशुओं की माैत हुई है। नुकसान का कुल आंकड़ा 77,096.37 लाख रुपये पहुंच गया है।

कई भागों में भारी बारिश का अलर्ट
बीते 24 घंटों के दाैरान राजगढ़ में 72.0, खदराला 42.4, पच्छाद 38.0, मंडी 26.4, भुंतर 22.0, शिलारू 14.2, सियोबाग 12.2, शिमला 11.5, रोहड़ू 10.0, जटोन बैराज में 9.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के कई भागों में 14 से 20 जुलाई तक हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान है। 14, 15, 18 और 19 जुलाई को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 16, 17 और 20 जुलाई को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। 14 और 15 जुलाई  को अलग-अलग स्थानों पर बारिश की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। 14 व 15 जुलाई के लिए कुछ स्थानों पर भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि बाकि दिनों के लिए येलो अलर्ट है।

 जिभी बाईपास पर सड़क धंसने से खड्ड में गिरी गाड़ी, चालक घायल
 उपमंडल बंजार में जिभी बाईपास सड़क धंसने से एक गाड़ी खड्ड में जा गिरी है। जीप के जिभी खड्ड में गिरने से इसमें सवार चालक घायल हुआ है। गाड़ी नाशपाती लेकर सब्जी मंडी जा रही थी। हादसे के बाद लोगों ने घायल को खड्ड से बाहर निकाल बंजार अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उसका उपचार चल रहा है।

Leave a Reply

Next Post

उमर अब्दुल्ला बोले: हम किसी के गुलाम नहीं, जब मर्जी होगी... हम शहीदों को श्रद्धांजलि देने यहां आएंगे

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर श्रीनगर 14 जुलाई 2024। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आरोप लगाया है कि उन्हें और अन्य लोगों को शहीदों के कब्रिस्तान जाकर फातिहा पढ़ने से रोका गया। उन्होंने इस घटना को लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताते हुए प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, […]

You May Like

छत्तीसगढ़ के जशपुर में दर्दनाक हादसा: सिमडेगा से कुनकुरी जा रही बस पलटी, 5 यात्रियों की मौत, 17 से ज्यादा घायल....|....जन औषधि दिवस 2026: पीएम मोदी का देश को संदेश, कहा- 'सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं हर नागरिक का हक'....|....गृह मंत्री ने सीआईएसएफ को सौंपा सभी एक्जिम पोर्ट की सुरक्षा का दायित्व, 890 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात....|....बेमेतरा में घरेलू कलह बनी जानलेवा: पति की मारपीट से पत्नी की मौत, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा....|....उत्तम नगर में मर्डर से तनाव: तरुण हत्याकांड में अब तक सात आरोपी गिरफ्तार, पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग....|....चुनाव से पहले भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' तेज, भ्रष्टाचार और कट-मनी के खिलाफ बदलाव की मुहिम....|....युद्धपोत पर हमले से पहले ईरान के एक और जहाज को मिली थी भारत में डॉकिंग की इजाजत, बड़ा दावा....|....अनुस्मृति सरकार बनीं ‘स्टाइल आइकन ऑफ द ईयर’....|....सुर्खियों से सोशल मीडिया तक छाईं खुशी मुखर्जी....|....मुंबई में थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए खुला 'होम फॉर बीएमटी