गुंड़ागर्दी करने वाले BJP नेताओं पर जिस जनपद CEO ने कराई थी FIR, उसका ट्रांसफर, कांग्रेस करेगी आंदोलन्र

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

इंदौर 11 सितंबर 2025। इंदौर की जनपद पंचायत महू के कार्यपालन अधिकारी पंकज दरोठिया का मंगलवार देर रात अचानक ट्रांसफर कर दिया गया। उन्हें बैतूल जिले की आमला जनपद पंचायत का प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है। वहीं, दरोठिया की जगह गुना जिले के चाचौड़ा के सीईओ गिरिराज दुबे को पदभार सौंपा गया है।

अचानक हुआ तबादला
दरोठिया ने कहा कि महू में उनका कार्यकाल दो साल का रहा। ट्रांसफर प्रशासकीय प्रक्रिया है, इसके पीछे की जानकारी वरिष्ठ अधिकारी ही दे सकते हैं। हालांकि, उनके तबादले को हाल ही में दर्ज हुए विवादास्पद मामले से जोड़ा जा रहा है।

सीईओ कार्यालय में मारपीट का मामला
3 सितंबर को दरोठिया ने भाजपा समर्थित जनपद सदस्य उमेश औसारी, सरपंच शिवप्रसाद दुबे, उनके रिश्तेदार दीपक तिवारी और अन्य के खिलाफ मारपीट व शासकीय कार्य में बाधा डालने का केस महू कोतवाली में दर्ज कराया था। दरोठिया ने आरोप लगाया कि चोरल में नाली की समस्या को लेकर ये लोग जनपद पंचायत कार्यालय पहुंचे और विवाद के बाद मारपीट की। उनके अनुसार, भाजपा नेताओं ने कार्यालय में लात-घूंसे मारकर हमला किया। करीब चार घंटे इंतजार के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। अगले दिन एसडीएम राकेश परमार ने चोरल में तिवारी की दुकान का अवैध कब्जा हटवाया। बाद में औसारी, दुबे और तिवारी ने थाने में आत्मसमर्पण किया और जमानत ले ली।

Leave a Reply

Next Post

इंदौर चूहा कांड पर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट का एक्शन, सरकार को नोटिस जारी कर 5 दिन में मांगा जवाब, लगाई कड़ी फटकार!

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           भोपाल11 सितंबर 2025। इंदौर के एमवाय अस्पताल में चूहों के काटने से दो नवजातों की मौत के मामले में मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। घटना के 15 दिन बाद भी कठोर कार्रवाई न होने पर कोर्ट ने सरकार को नोटिस जारी किया और 15 सितंबर […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण