अहमदाबाद के रिहायशी इलाके में विमान हादसा, आसमान में दिख रहा धुएं का गुबार

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

अहमदाबाद 12 जून 2025। गुजरात के अहमदाबाद से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां एअर इंडिया का एक बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब विमान ने अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन के लिए उड़ान भरी थी। टेक-ऑफ के कुछ ही मिनटों बाद विमान मेघानीनगर क्षेत्र के पास क्रैश हो गया। विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें क्रू मेंबर्स भी शामिल हैं। अहमदाबाद पुलिस कंट्रोल रूम ने दुर्घटना की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि क्रैश साइट से आसमान में घना काला धुआं उठता देखा गया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। एयरपोर्ट से मेघानीनगर की दूरी लगभग 15 किलोमीटर है। हादसे की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की सात गाड़ियाँ मौके पर पहुँच गईं और आग बुझाने का कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया।

सोशल मीडिया पर हादसे से जुड़े कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें दुर्घटनास्थल से उठते काले धुएं का गुबार स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। मौके पर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीमें तैनात कर दी गई हैं, जबकि बीएसएफ और एनडीआरएफ की टीमें भी राहत और बचाव कार्य के लिए रवाना हो चुकी हैं। बताया जा रहा है कि क्रैश हुआ विमान बोइंग का 787 ड्रीमलाइनर था, जो 11 साल पुराना था। फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है और अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

राहुल गांधी ने बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार पर साधा निशाना - पीएम ने 11 सालों में हर वादा तोड़ा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 12 जून 2025। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर बृहस्पतिवार को सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बीते 11 वर्षों में अपना हर वादा तोड़ा है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने एक […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान