सोनाली फोगाट हत्याकांड: एक माह बीता मगर रहस्य से नहीं उठा पर्दा, आज खापों की बैठक, लेंगे बड़ा फैसला

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

हिसार 24 सितंबर 2022। एक माह व्यतीत हो जाने के बाद भी भाजपा की महिला नेता सोनाली फोगाट की हत्या रहस्य बनी है। परिवार के लोगों को न्याय का इंतजार है। जांच का जिम्मा अब सीबीआई को सौंपा गया है। परिजनों ने कहा कि अभी हमें कोई जानकारी नहीं दी गई है। गोवा पुलिस ने इस केस में केवल समय बर्बाद करने का काम किया है। शनिवार को हिसार में खापों की बैठक बुलाई गई है, जिसमें कुछ बड़े निर्णय लिए जाएंगे।

गौरतलब है कि 23 अगस्त को गोवा के होटल में सोनाली फोगाट की मौत की खबर पर लोगों को काफी देर तक विश्वास नहीं हुआ था। पहले हार्ट अटैक से सोनाली की मौत बताई गई। हालांकि कुछ देर बाद ही परिवार के लोगों ने हत्या का आरोप लगाकर जांच की मांग उठाई। गोवा पुलिस ने इसे हत्या का केस मानने से इन्कार करते हुए दो दिन तक शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया। 

गोवा पुलिस की जांच पर परिवार को शुरू से ही विश्वास नहीं रहा। परिवार लगातार सीबीआई जांच की मांग करता रहा। गोवा पुलिस इस मामले को प्रॉपर्टी व ड्रग्स एंगल से जोड़कर जांच करती रही। गोवा पुलिस हिसार, रोहतक, गुरुग्राम, नोएडा में मामले की जांच के लिए पहुंची। जांच का केंद्र बिंदु भी सुधीर सांगवान व प्रॉपर्टी एंगल रहा। ढाका खाप ने गोवा पुलिस मुर्दाबाद के पोस्टर भी लहराए थे।

खापों के अल्टीमेटम पर जांच सीबीआई को सौंपी
सोनाली की मौत के बाद उनकी बेटी व परिजनों ने सीएम मनोहर लाल से मिलकर सीबीआई जांच के लिए गुहार लगाई थी। सीबीआई जांच न होने पर ढाका खाप के लोगों ने खापों की महापंचायत बुलाई थी। 11 अगस्त को जाट धर्मशाला में खापों ने दो सप्ताह का अल्टीमेटम दिया। अल्टीमेटम के 24 घंटे में ही गोवा के सीएम ने मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश कर दी थी।

एक माह बीत जाने के बाद भी सोनाली के हत्या का खुलासा नहीं हो पाया। इस मामले में गोवा पुलिस ने 17 दिन का समय बर्बाद किया। पहले ही दिन सीबीआई जांच शुरू करा दी होती तो काफी पुख्ता सबूत मिल जाते। गोवा पुलिस ने हमारा सहयोग नहीं किया। फिलहाल सीबीआई ने कुछ नहीं बताया है। शनिवार को खापों की बैठक में अगली रणनीति बनाएंगे। – वतन ढाका, सोनाली का भाई।

Leave a Reply

Next Post

चुनाव से पहले बीजेपी का मुस्लिमों पर उमड़ा प्रेम? मध्यप्रदेश में गरमाई सियासत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर भोपाल 24 सितंबर 2022। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर संघचालक मोहन भागवत के मस्जिद जाने से एक नई बहस शुरू हो गई है। कट्टर हिंदू सोच वाले आरएसएस प्रमुख ने ऑल इंडिया इमाम ऑर्गेनाइजेशन के प्रमुख डॉ. उमर इलियासी से एक घंटे मुलाकात की। इसके […]

You May Like

अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के लक्षण होते हैं एक जैसे....|....मरवाही वन मंडल में पहुंचा हाथियों का समूह....|....प्रसूता के पहुंचने पर अस्पताल से गायब थी स्टाफ नर्स, 48 घंटे में निलंबित....|....प्रदेश में तीन साल में खत्म होगा नशे का नेटवर्क....|....इंदौर–राघौगढ़ फोरलेन जल्द होगा शुरू....|....मां शारदा का आशीर्वाद लेकर सनातन संवाद में शामिल होंगे बाबा बागेश्वर....|....39वें राष्ट्रीय खेल, पदकों का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार खिलाड़ी....|....कालिंदी कुंज में यमुना नदी की सतह पर छाया जहरीला झाग....|....निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच दांव पर सपा और भाजपा की साख....|....पावर स्टार लेकर आए धमाकेदार भोजपुरी सॉन्ग 'कोरा में'