लता मंगेशकर का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव, ब्रीच कैंडी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मुंबई 11 जनवरी 2021। कोरोना के मामले जिस तेज रफ्तार से देशभर में बढ़ रहे हैं, उसने सभी की चिंताएं बढ़ा दी हैं। अभी तक तीसरी लहर की चपेट में बॉलीवुड से लेकर टीवी जगत के कई सितारे आ चुके हैं। अब दिग्गज गायिका लता मंगेशकर का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है जिसके बाद उन्हें अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। 92 वर्षीय लता मंगेशकर इस वक्त मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं। उनमें हल्के लक्षण हैं। लता मंगेशकर की भांजी रचना ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने प्रशंसकों से अपील की है कि दीदी के लिए वे दुआएं करें।

2019 में भी हुई थीं भर्ती

इससे पहले नवंबर 2019 में लता मंगेशकर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस वक्त उन्हें छाती में वायरल संक्रमण हो गया था जिसकी वजह से उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। गायिका संक्रमण से ठीक होने के बाद घर लौटी थीं।

स्वर कोकिला के नाम से मशहूर

1929 में पैदा हुईं लता मंगेशकर को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से नवाजा जा चुका है। वह भारतीय सिनेमा की महान गायिकाओं में से हैं। उन्हें स्वर कोकिला के नाम से जाना जाता है। लता मंगेशकर को पद्म भूषण, पद्म विभूषण और दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया है।

Leave a Reply

Next Post

लॉकडाउन के डर से प्रवासी श्रमिकों का पलायन शुरू, काम न मिलने से बढ़ रही परेशानी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 11 जनवरी 2022। दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों के बाद दोबारा लॉकडाउन लगने की संभावनाओं के डर से प्रवासी कामगारों ने एक बार फिर पलायन शुरू कर दिया है। पलायन का ताजा नजारा मंगलवार को गुरुग्राम में देखा गया, जब कोविड पाबंदियों […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान