सरकार की अकर्मण्यता से खजाने में 7000 करोड़ से अधिक की चोट, न केंद्रीय पुल का कोटा बढ़ा, न नीलाम कर पा रहे

शेयर करे

लागत से 1822 रुपए प्रति क्विंटल कम में भी नहीं बिके धान, सोसायटियों को भारी नुकसान

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 21 मई 2025। समर्थन मूल्य में खरीदे गए धान के निस्तारण में आ रही दिक्कत को भाजपा सरकार की दुर्भावना और अकर्मण्यता का परिणाम करार देते हुए प्रदेश कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि खरीफ सीजन 2024-25 में किसानों से 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदे का धान के परिवहन और मिलिंग खर्च को मिलाकर लगभग 3822 रुपए प्रति क्विंटल लागत है, साय सरकार ने नीलामी का बेस रेट 1900 रुपए प्रति क्विंटल तय किया है जिसमें अब तक केवल 8 लाख टन धान नीलाम हो पाया है, 27 लाख टन अब भी संग्रहण केंद्रों में पड़े हैं। केंद्र की मोदी सरकार के द्वारा चावल के निर्यात पर अधिक कर लगाए जाने के चलते खुले बाजार में धान की कीमतों पर असर पड़ा है, जिसके चलते खरीदारों ने जो निविदा भरी है, वह सरकार के द्वारा तय बेस कीमत से भी 200 रुपए प्रति क्विंटल तक कम है। केंद्र की मोदी सरकार के द्वारा केंद्रीय पुल में चावल की लिमिट नहीं बढ़ाने के कारण लगभग 35 लाख टन धान नीलाम करना पड़ रहा है। डबल इंजन की सरकार का दंभ भरने वाले भाजपा नेता यह बताएं कि राज्य सरकार के द्वारा उपार्जित धान से बने चावल को केंद्र सरकार सेंट्रल पुल में क्यों नहीं खरीद रही है? मोदी सरकार की दुर्भावना के चलते प्रदेश के खजाने में होने वाले 7000 करोड़ के नुकसान का जिम्मेदार कौन है?
प्रदेश कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि डबल इंजन की सरकार की हकीकत जनता के सामने है। केंद्र की मोदी सरकार, प्रदेश के विष्णु देव साय सरकार के द्वारा समर्थन मूल्य में उपार्जित धान से बना पूरा चावल नहीं खरीद रही है, जिसके चलते राज्य सरकार को किसानों से खरीदे गए धान को खुले बाजार में बेचना पड़ रहा है। साय सरकार निविदा में भी अनुमान लगाने में पूरी तरह चूक गई, कुल अतिरिक्त धान का 20 प्रतिशत भी बेस प्राइस पर नहीं बिक पाया है। सरकार की अर्कमण्यता के चलते हैं सहकारी सोसाइटियों को हजारों करोड़ का नुकसान हो रहा है खुले में पड़े धान के नुकसानी, सुखत और विभिन्न प्रकार के क्षति की भरपाई यह सरकार संबंधित सोसाइटियों को नहीं कर रही है, जिससे सोसाइटियों की माली हालत दयनीय हो गई है।
प्रदेश कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि भाजपा की सरकारें किसान विरोधी है, छत्तीसगढ़ विरोधी है। छत्तीसगढ़ की धरती में बने एफसीआई के गोदामों में छत्तीसगढ़ के किसानों के द्वारा उपजाए धान से बने चावल को रखने के लिए स्थान नहीं है? केंद्र की मोदी सरकार को छत्तीसगढ़ से कोयला चाहिए, आयरन ओर चाहिए, टीन चाहिए, बॉक्साइट चाहिए लेकिन छत्तीसगढ़ के अन्नदाताओं से उपार्जित धान से निर्मित चावल के लिए केंद्रीय पूल में जगह नहीं है? छत्तीसगढ़ के किसान भारतीय जनता पार्टी की दुर्भावना और छत्तीसगढ़ की उपेक्षा के लिए भाजपा को कभी माफ नहीं करेंगे।

Leave a Reply

Next Post

एक और नया खुलासा, भारत-पाक तनाव के समय पीआईओ के संपर्क में थी ज्योति, दानिश से की गई चैट डिलीट

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर हिसार/चंडीगढ़ 21 मई 2025। पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में पकड़ी गई यू-ट्यूबर ज्योति मल्होत्रा से जांच एजेंसियां लगातार पूछताछ कर रहीं हैं। पहले वह ज्यादातर सवालों के जवाब में खुद को बेकसूर बता रही थी। पर, अब बदल-बदल कर बयान दे रही है। सूत्रों के […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप