गंगूबाई काठियावाड़ी ने वर्ल्ड वाइड मचाया धमाल, 100 करोड़ी हुई आलिया भट्ट की फिल्म

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 05 मार्च 2022। आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी को रिलीज हुए एक हफ्ते हो चुके हैं। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 108 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। देश और दुनिया भर में आलिया भट्ट की यह फिल्म धमाल मचा रही है। बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन से ही यह फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है और नई फिल्मों की रिलीज के बाद भी यह झुकने को तैयार नहीं है। खैर आने वाले दिनों में आलिया भट्ट की इस फिल्म के सामने कई रोड़े आने वाले हैं। 

झुंड के आगे नहीं झुकी गंगूबाई
बीते दिनों ही बॉक्स ऑफिस पर दो फिल्में रिलीज हुई हैं और बावजूद इसके आलिया भट्टी की फिल्म ने आठवें दिन 4.50 करोड़ (Domestic) की कमाई की है। सिनेमाघरों में दि बैटमैन और अमिताभ बच्चन की झुंड ने दस्तक दे दी है लेकिन आलिया की फिल्म का जादू अभी भी कम नहीं हुआ है। वीकेंड के बाद चीजें साफ तौर पर नजर आएंगी और आने वाले हफ्तों में प्रभास की राधे श्याम भी रिलीज होने वाली है। इसके अगले हफ्ते ही अक्षय कुमार की मच अवेटेड फिल्म बच्चन पांडे भी रिलीज के लिए तैयार है। ऐसे में आने वाले दिनों में आलिया भट्ट की फिल्म के लिए मुश्किलें खड़ी होना तय है।  

इस किताब पर बनी है फिल्म
आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी हुसैन जैदी की किताब ‘माफिया क्वींस ऑफ मुंबई’ पर बेस्ड है। फिल्म में आलिया भट्ट ने गंगूबाई की भूमिका अदा की है। गंगूबाई काठियावाड़ी में टीवी एक्टर और मशहूर कोरियोग्राफर शांतनु माहेश्वरी ने अहम रोल अदा किया है। बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने फिल्म में कैमियो किया है। आलिया की इस फिल्म में जिम सर्भ, विजय राज और हुमा कुरैशी ने भी महत्वपूर्ण किरदार अदा किया है।

Leave a Reply

Next Post

165 मनोरोगियों को अपने घर जाने की ’उम्मीद’जगी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर, 05 मार्च 2022। छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा अभियान ’उम्मीद’ का संचालन किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत बिलासपुर स्थित राज्य मानसिक चिकित्सालय तथा हॉफ वे होम में इलाज़ के बाद  स्वस्थ हो चुके मनोरोगियों को उनके घर-परिवार तक पहुंचाया जाना है। इसमें कई […]

You May Like

पत्थर कारोबारी के घर 28 करोड़ कैश, 15 किलोग्राम सोना मिला....|....भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में तीसरा गोल्ड....|....रहाणे का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, भावुक हुए....|....15 लाख लेकर नहीं कराई जमीन की रजिस्ट्री....|....जर्जर सड़क बनी आफत: कटघोरा-पसान मार्ग पर गड्ढों में पलटे वाहन....|....तय समय में नहीं भेजी रोजनामचा रिपोर्ट, SSP ने लिया एक्शन....|....मत्स्य उत्पादन क्लस्टर के रुप में अमारु को किया जा रहा है विकसित....|....शिक्षकों के लिए हाजिरी एप की अनिवार्यता सरकार की तानाशाही - कांग्रेस....|....सरकार नक्सल खात्मे का श्रेय ले रही है और भाजपाई नक्सलियों के बैनर लगा रहे हैं -कांग्रेस....|....भारत में बिटडेल्टा इंडिया का 'क्रिप्ट्यूशन' हुआ लॉन्च